ramcharitmanas
✕

Shani Gochar: 2025 में इन राशियों को नौकरी और करियर में देखना पड़ेगा संघर्ष का समय

WD Feature Desk
शनिवार, 8 जून 2024 (12:46 IST)
Saturn 2025: 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 14 मई 2025 से गुरु ग्रह 3 गुना अतिचारी हो रहे हैं और 18 मई 2025 को राहु भी मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इन तीन बड़े ग्रहों के परिवर्तन से 4 राशियों को करियर और नौकरी में संघर्ष करना पड़ेगा। कहते हैं कि कुंडली में गुरु अच्‍छा है तो सबकुछ अच्छा रहता है यदि नहीं है तो नहीं रहेगा। 
ALSO READ: Guru Gochar 2025: दुनिया में महायुद्ध करवाते हैं अतिचारी गुरु, 8 साल तक रहेगी बृहस्पति की यह स्थिति
मिथुन राशि : अगले वर्ष शनिदेव आपकी कुंडली के दशम भाव में गोचर करेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ट्रांसफर के योग भी बनेंगे। कार्य को लेकर आप बहुत दबाव में रहेंगे। यदि आपके इस दौरान कड़ी मेहनत की तो शनिदेव की परीक्षा में आप पास हो जाएंगे और तब आपको सराहना मिलेगी। 
 
कर्क राशि : आपकी कुंडली में शनिदेव नवम भाव में गोचर करेंगे। इसके चलते मानसिक तनाव और काम को लेकर अत्यधिक दबाव के कारण आप नौकरी छोड़ने का मन बना सकते हैं। आप खूब मेहनत करेंगे लेकिन आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन और प्रशंसा नहीं मिलेगी। करियर में कई तरह की रुकावटें आएंगे। 
ALSO READ: Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार
सिंह राशि : आपके अष्टम भाव में शनि का गोचर नौकरी में कई तरह की बाधाओं को जन्म देगा। व्यापारी हैं तो यह वर्ष आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। करियर में भी संघर्ष का समय देखना होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके रिश्तों में तल्खी आ सकती है। नौकरी में दवाब झेलना होगा क्यों‍कि सातवें भाव में राहु और पहले भाव में केतु गोचर करेगा।
 
कन्‍या राशि : आपके सातवें भाव में शनि का गोचर कार्यक्षेत्र में अड़चनें पैदा करेगा। व्‍यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण होने की संभावना है।
 
वृश्चिक राशि : आपके चौथे भाव में शनि का ग्रह गोचर होने के बाद पांचवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इसके चलते आप करियर को लेकर बहुत परेशान रहेंगे। नौकरी में भी मानसिक तनाव बना रहेगा। व्‍यापारियों को औसत परिणाम मिलने के संकेत हैं।
ALSO READ: शनि जयंती 2024 : शनि महाराज के प्रकोप से बचने के 10 अचूक उपाय
मीन राशि : फरवरी 2025 तक शनि आपके 12वें भाव में रहेंगे। मार्च के पश्चात शनिदेव आपकी कुंडली के पहले भाव में गोचर कर जाएंगे। 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक शनिदेव वक्री अवस्था में रहेंगे। ऐसे में आपको नौकरी और करियर में संघर्ष करना पड़ेगा।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 01 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

अगला लेख