सपने में सांप देखने के 11 शुभ और 10 अशुभ संकेतों को जानें

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (16:33 IST)
Sapne mein saanp ka dikhai dena : कई लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। सपने में सर्प या सांप दिखाई देने के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के संकेत मिलते हैं। आओ जानते है कि नाग के किस तरह दिखाई देने से मिलता है कौनसा संकेत।
 
सपने में सांप देखना, 11 शुभ सपनें : 
1. आप सपने में यदि मरा हुआ सांप देख रहे हैं तो यह माना जाता है कि अब शुभ समय आने वाला है क्योंकि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्‍ट झेल लिए हैं।
 
2. रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है। यह भी कहा जाता है कि पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।
 
3. सपने में सांप आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे या आपको देखकर छुप जाए तो समझा जाता है कि पितृदेव अपकी रक्षा कर रहे हैं।
 
4. सांप को फन उठाए देखने का अर्थ है संपत्ति की प्राप्ति के योग।
 
5. खुदाई करते समय सांप निकलता हुआ दिखाई दे तो समझो धन प्राप्त होगा।
 
6. सफेद सांप का देखना और उसका काटना शुभ माना जाता है। इससे ढेर सारे धन की प्राप्ति होती है।
 
7. सपने में सांप के काटने से मर जाना दीर्घायु प्राप्ति की सूचना है।
 
8. सपने में सांप रास्ता काट जाए तो यह आपकी विजय और शत्रु की पराजय की सूचना है।
 
9. सपने में सांप को सिर पर बैठा हुआ देखना इस बात का संकेत है कि आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 
 
10. सपने में सांप निगल जाए तो व्यापार में उन्नती होगी।
 
11. सांप को बिल में जाते हुए देखने का अर्थ है अचानक धन की प्राप्ति होगी।
सपने में सांप देखना, 10 अशुभ सपना :
 
1. कहते हैं कि सपने में बहुत सारे सांपों का दिखना अशुभ होता है। हालांकि आप सपने में इन सांपों को मार देते हैं या इनसे बचकर निकल जाते हैं तो यह समझा जाता है कि आने वाले संकट पर आप विजय पा लेंगे।
 
2. यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप बहुत घबराए हुए हैं तो यह समझा जाएगा कि आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं, कोई चिंता आपको खाए जा रही है या किसी बात को लेकर आप डरे हुए हैं। यह भी हो सकता है कि आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं या उस राज के खुल जाने का आपको डर है। हालांकि यह सपना अशुभ माना जाता है।
 
3. सपने में सांप का डंसना इस बात की सूचना है कि आपको जल्द ही गंभीर रोग होने वाला है या किसी प्रकार का संकट आने वाला है। आप सतर्क हो जाएं।
 
4. सपने में सांप द्वारा दांत दिखाना या काट लिए जाने की पोजिशन बनाकर दांत दिखाना इस बात का संकेत है कि आपको कोई धोखा दे सकता है या किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।
 
5. सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखने का अर्थ है कि आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकते हैं। 
 
6. बार बार सांप का दिखाई देने का अर्थ है कि आपको पितृदोष हैं या आपके पितृ आपसे नाराज हैं। 
 
7. सांप को बिल में से बहार निकलते देखना धनहानि है।
 
8. सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना आने वाले किसी संकट की सूचना है।
 
9. सपने में सांप का आपके उपर गिरना किसी गंभीर रोग होने का संकेत हैं।
 
10. सपने में बहुत बड़ा काला सांप दिखाई देना किसी खतरे का संकेत है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Ketu Gochar : पापी ग्रह केतु के नक्षत्र में होगा गुरु का प्रवेश, 3 राशियों की चमकने वाली किस्‍मत

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2024, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More