इन 10 सपनों से मिलता है कर्ज से मुक्ति का संकेत

Webdunia
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने देखने का फल बताया जाता है। माना जाता है कि जिस तरह के सपने व्यक्ति देखना है उसके अनुसार ही उसके जीवन में शुभ या अशुभ घटनाक्रम होते हैं। हालांकि सपनों का एक अलग ही मनोविज्ञान होता है जो शरीर और मन के विकार के कारण जन्म लेते हैं। मनोविज्ञान, आयुर्वेद, ज्योतिष और योग में अच्‍छे या बुरे सपने दिखाई देने के कई कारण बताए गए हैं। यहां जानिए ज्योतिष मान्यता और जनश्रुति के अनुसार ऐसे 10 सपने जो कर्ज से मुक्ति का संकेत देते हैं।
 
 
1. बाल कटवाना : यदि आपको ऐसा सपना आए जिसमें आप दाढ़ी या सिर के बाल कटवा रहे हैं तो यह कर्ज मुक्ति का संकेत माना जाता है। 
 
2. बाल काटना : यह भी माना जाता है कि सपने में आप किसी के बाल काट रहे हैं तो यह भी कर्ज से मुक्ति का संकेत है।
 
3. पानी पीते देखना : यह भी कहा जाता है कि यदि सपने में आप खुद को पानी पीते हुए देखें तो यह भी कर्ज से मुक्ति का संकेत है। 
 
4. छिपकली को गिरते देखना : कहते हैं कि सपने में आप किसी छिपकली को दीवार-दरवाजे से नीचे गिरते हुए देखें तो यह भी कर्ज से मुक्ति का संकेत है।
 
5. जूते चप्पल दान करना : कई लोगों का यह भी मानना है कि सपने में जूते चप्पल दान करने से भी कर्ज से मुक्ति मिलने का संकते है। 
 
6. सांप का काटना : कहते हैं कि यदि सपने में सांप आपके सिर पर काट ले तो समझो कर्ज से मुक्ति जल्द ही मिल जाएगी।
 
7. मल में लिपटा देखना : यह भी जनश्रुति या मान्यता है कि सपने में खुद को मल से सना हुआ देखे तो जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
 
8. नमक का दान : सपने में किसी को नमक का दान करना भी कर्ज से मुक्ति मिलने का शुभ संकेत माना जाता है। यदि सपने में किसी से नमक ले लेंगे तो कर्ज और बढ़ जाएगा। 
 
9. सूर्य को अर्ध्‍य देना : कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि सपने में लाल मिर्च के दानों वाले जल का अर्घ्य सूर्य देव को देने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। यह भी कहते हैं कि सपने में ही नहीं ऐसा हकीकत में करने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है।
 
10. किसी बच्चे को गोद में लेना : जनश्रुति है कि सपने में किसी बच्चे को गोद में लेकर उसे खिलाने से अचानक कहीं से धनलाभ होता है। सपने में हाथी का झुंड दिखें तो यह भी कर्ज मुक्ति का संकेत है।  

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

गुरु, राहु, केतु, सूर्य और बुध करेंगे इस सप्ताह राशि परिवर्तन, क्या होगा कुछ बड़ा?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

पिशाच योग, खप्पर योग, षडाष्टक योग और गुरु के अतिचारी होने से होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 16 मई 2025, जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

वृषभ संक्रांति के इन उपायों से मिलेगा नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में उन्नति

16 मई 2025 : आपका जन्मदिन

16 मई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

अगला लेख