Festival Posters

18 प्रकार के पूजन से किया जा सकता है शिव का रुद्राभिषेक, मिलते हैं अनेक लाभ

पं. प्रणयन एम. पाठक
किसी खास मनोरथ की पूर्ति के लिए तदनुसार पूजन सामग्री तथा विधि से रुद्राभिषेक की जाती है।
 
रुद्राभिषेक के विभिन्न पूजन के लाभ इस प्रकार हैं-
 
• जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है।
 
• असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें।
 
• भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें।
 
• लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।
 
• धनवृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।

 
• तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
• इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है।
 
• पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से रुद्राभिषेक करें।
 
• रुद्राभिषेक से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है।
 
• ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/ गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।
 
• सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है।

 
• प्रमेह रोग की शांति भी दुग्धाभिषेक से हो जाती है।
 
• शकर मिले दूध से अभिषेक करने पर जड़ बुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है।
 
• सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु पराजित होता है।
 
• शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है।
 
• पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें।
 
• गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।

 
• पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शकर मिश्रित जल से अभिषेक करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

20 March Birthday: आपको 20 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख