Hanuman Chalisa

पुष्य नक्षत्र कब से कब तक है जानिए शुभ समय

Webdunia
Ravi Pushya

Ravi Pushya Nakshatra
रविवार, 11 अक्टूबर को रवि पुष्य नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष फल मिलता है। सूर्य के दिन शनि के नक्षत्र पुष्य का होना अमृत के समान परिणाम देता है। रवि पुष्य नक्षत्रों का राजा माना जाता है। वैसे तो पुष्य नक्षत्र हर माह आता है, लेकिन रवि पुष्य नक्षत्र का ऐसा शुभ संयोग वर्ष में एक या दो बार ही बनता है। 
 
इस दिन सोना-चांदी व तांबा खरीदना कई बाधाओं को दूर करने वाला होता है तथा घर-परिवार में अत्यं‍त सुखद स्थिति लाता है। रवि-पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी व तांबे की अंगूठी धारण करना श्रेष्ठ फलदायी होता है। 
 
इस बार अधिक मास में पुष्‍य नक्षत्र का संयोग रवि पुष्‍य के दिन बनने के कारण खरीदारी के लिए यह दिन अतिशुभ है। इस दिन की गई खरीदारी मंगलमयी एवं स्थायी फल देने वाली मानी जाती है। जानिए दिनभर के पुष्‍य नक्षत्र का शुभ समय- 
 
पुष्य नक्षत्र का शुभ समय जानिए :- 
 
इस बार पुष्य नक्षत्र का समय 10 अक्टूबर को रात्रि 8.54 मिनट से 11 अक्टूबर रात्रि 8.58 तक है)। पुष्य नक्षत्र का शुभ समय रविवार, 11 अक्टूबर को निम्नानुसार रहेंगे। कैलेंडर के मत-मतांतर के समय कम ज्यादा हो सकता है। 
 
* शुभ- दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक, सायंकाल 6 से 7.30 बजे तक।
 
* लाभ- सुबह 9 से 10.30 मिनट तक।
 
* अमृत- सुबह 10.30 से 12 बजे तक, रात्रि 7.30 से 9 बजे तक।  
 
* चर- सुबह 7.30 मिनट से 9 मिनट तक, रात्रि 9 से 10.30 बजे तक।

ALSO READ: 11 अक्टूबर 2020 को है रवि पुष्य नक्षत्र, करें ये 10 कार्य तो मिलेगा धन अपार

ALSO READ: अक्टूबर 2020 : जानिए इस सप्ताह के शुभ एवं मंगलमयी मुहूर्त

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kalagnanam:रहस्यमयी ग्रंथ 'कालज्ञानम': सटीक हैं इस ग्रंथ की भविष्यवाणी, जानिए 10 बड़ी भविष्यवाणियां

मंगल का मीन राशि में गोचर, 6 राशियां 11 मई 2026 तक निपटा लें कार्य

Kalagnanam Granth: भविष्‍य मालिका ग्रंथ की तरह है भविष्यवाणियों का ग्रंथ- कालज्ञानम्

केदानाथ और बद्रीनाथ मंदिर धाम जाने से पहले कर लें ये जरूरी 5 तैयारियां

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Akshaya Tritiya शॉपिंग गाइड: आखा तीज 2026: बजट कम है? 500 से भी शुरू कर सकते हैं सोने में निवेश, जानें कैसे?

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर क्या करें दान कि मिले शुभता, पढ़ें अपनी राशि के अनुसार

Akshaya Tritiya Remedies; अक्षय तृतीया: धन वर्षा के 7 दिव्य उपाय

सतुवाई अमावस्या की पौराणिक कथा और महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अप्रैल, 2026)

अगला लेख