Hanuman Chalisa

सफलता पाना है तो अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशिनुसार करें ये उपाय... 
 
 
वर्ष 2017 में होने वाले ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन के दौरान अगर आप असफल होने से बचना चाहते हैं तो करें अपनी राशि के अनुसार कुछ सरल उपाय। जानें 12 राशियां और उपाय... 
 
मेष राशि - 
 
1. आपके लिए हनुमानजी व भगवान शिवजी की पूजा-अर्चना करना विशेष लाभकारी रहेगा।
2. मंगल व शनिवार के दिन हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं व हनुमान चालीसा पढ़ें तथा आरती करें।
3. सूर्य को प्रात: रविवार के दिन दूध-मिश्री मिले जल का अर्क दें। हो सके तो शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

ALSO READ: 8 ऐसी बातें, जो आज भी अचूक है भविष्य जानने में
 
वृषभ राशि - 
 
1. शुक्रवार के दिन धार्मिक स्थान पर खीर बांटें।
2. साधु, संन्यासियों एवं गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
3. छोटी कन्याओं को शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई बाटें।
4. सफेद वस्त्रों, इत्र, सफेद चंदन व सुगंधित पदार्थों का अधिकाधिक प्रयोग करें।
5. लक्ष्मीजी का मंत्र व आरती नियमित करें। 
 
मिथुन राशि - 
 
1. गाय को पालक या हरे चने खिलाएं।
2. नियमित रूप से श्रीसूक्तम् पाठ करें।
3. गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
4. बुधवार को गरीब बच्चों में कॉपी-किताबें बांटें।
5. अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं।
 

ALSO READ: हिन्दू धर्म का ज्योतिष विद्या से क्या कोई संबंध है?
 
कर्क राशि - 
 
1. सफेद गाय को अपने हाथों से चारा दान करें। 
2. शिवजी का नियमित पूजन करें।
3. शनिवार के दिन तला हुआ खाद्य पदार्थ गरीबों को दान करें।
4. शुक्रवार के दिन गरीब कन्याओं में खीर व सफेद मिठाई बांटें।
 
 
सिंह राशि - 
 
1. तामसिक वस्तुओं का सेवन कम करें।
2. प्रतिदिन प्रात: सूर्य जल चढ़ाएं, शिवलिंग व पीपल पर जल चढ़ाएं।
3. शनिवार को काले कपड़े में उड़द दान करें, सरसों के तेल का भी दान करें।
4. पिता या पिता समान व्यक्ति की सेवा करें।
5. आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
 
कन्या राशि - 
 
  1. गणेश जी मंदिर में बुधवार को लड्डू चढ़ाएं।
   2. विष्णु सहस्त्रनाम, विष्णु चालीसा व आरती रोजाना पढ़ें।
   3. गाय को बुधवार को हरा चारा खिलाएं।
   4. गरीब बच्चों में पुस्तकें व शिक्षा सामग्री बांटें।
   5.  तुलसी के पौधे की पूजा करें।
 
 

तुला राशि - 
 
1. शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाएं।
 2. गरीब लोगों की यथा संभव मदद करें।
 3. शनिवार को काली वस्तुएं, काली दाल का दान करें।
 4. शिवजी व भैरव जी की नियमित पूजा करना फायदेमंद रहेगा।
 
वृश्चिक राशि - 
 
1. शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
2. मंगलवार व शनिवार को गरीब को खाना खिलाएं।
3. गाय को हरा चारा खिलाएं।
4. शुक्रवार को लक्ष्मीजी की आराधना लाभदायक रहेगी।
 
धनु राशि - 
 
 1. गुरुवार को गरीब बच्चों में पीली मिठाई बांटे।
 2. सूर्य को प्रातः नियमित अर्क दें।
 3. मस्तिष्क पर केसर का तिलक लगाएं।
 4. हल्दी, पीली दाल, चंदन व केसर का अधिक प्रयोग करें।
 
 
मकर राशि -  
 
1. रविवार को भैरवजी के दर्शन करें व प्रसाद चढ़ाएं।
2. गरीब को यथा संभव भोजन कराएं।
3. कार्यक्षेत्र में ईमानदारी बरतें व अधीन काम करने वालों का सम्मान करें।
4.  बेईमानी की कमाई से दूर रहें।
 
कुंभ राशि - 
 
1. शनिवार के दिन तिल का तेल कच्ची जमीन पर गिराएं।
2. बुजुर्गों व गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
3. रविवार को भैरवजी के दर्शन करें।
4. काली उड़द, काले चने व काली मिर्च का सेवन करें।
5. मजदूर वर्ग का सम्मान करें, अगर हो सके तो यथासंभव उनकी भी सहायता करें।
 
मीन राशि - 
 
1. विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ना लाभदायक रहेगा।
2. गुरुवार को गरीब बच्चों में पीली मिठाई बांटे।
3. मस्तिष्क पर केसर का तिलक लगाएं।
4. नहाने वाले पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।
 
 
 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

24 June Birthday: आपको 24 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अश्लेषा नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

निर्जला एकादशी: साल की सबसे बड़ी एकादशी कब है? सिर्फ एक व्रत से पाएं सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल

कर्क राशि में वक्री होंगे बुध, जानिए 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

अगला लेख