जानना है अपनी गर्लफ्रेंड, मंगेतर या पत्नी का स्वभाव, तो यहां पढ़ें राशि अनुसार

Webdunia
आप शादी करने जा रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी होने वाली पत्नी का स्वभाव कैसा होगा तो हम बता रहे हैं हर राशि की महिलाओं के स्वभाव के बारे में, यह निश्चित रूप से मददगार होगा। अगर आपकी गर्लफ्रेंड या मंगेतर की राशि आपको पता है तो भी आप उसका स्वभाव जान सकते हैं...  
 
मेष राशि
मेष राशि की महिलाएं काफी अनुशासन पसंद होती हैं। ये महिलाएं खिलाड़ियों और खेलकूद में शामिल पुरुषों से आकर्षित होती हैं। पति और बच्चे बेहतर जीवनशैली अपनाते हुए अपना काम सलीके से करें, तो उन्हें खुशी मिलती है। हालांकि, इन्हें खुश करना इतना आसान नहीं है। 
 
वृषभ राशि
इस राशि की महिलाएं अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इनके लिए सबसे ज्यादा जरुरी अपने परिवार की खुशियां होती हैं। हालांकि इन्हें पति की अपेक्षा बच्चों का ध्यान रखना ज्यादा भाता है। पति अगर महत्वकांक्षी ना हो तो इन्हें परेशानी होती है। 
 
मिथुन राशि
इन्हें बातें करना काफी पसंद होता है। इन्हें भी बातचीत करने वाले लोग ही पसंद आते हैं। ये भरोसेमंद होती हैं। इन्हें घूमने और खाने का शौक होता है। हालांकि इनमें बात-बात पर चिंता करने की प्रवृत्ति कुछ ज्यादा ही होती है। 
 
कर्क राशि
इस राशि की महिलाएं काफी गुस्सैल होती हैं। जरा-जरा सी बात पर ये गुस्सा हो जाती हैं और रोने भी लगती हैं। हालांकि ये अपने साथी को कभी निराश या परेशान नहीं देख सकतीं। 
 
सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाएं टूटकर प्रेम करने के साथ ही काफी पजेसिव और गुस्सैल होती हैं। इन्हें हर चीज अपनी जरूरत के अनुसार चहिए। इन्हें बहलाना आसान नहीं है, क्योंकि ये जल्द किसी के साथ घुलती-मिलती नहीं हैं। 
 
कन्या राशि
परफेक्ट मानी जाने वाली ये महिलाएं दोस्तों के साथ आसानी से अपना समय बिता लेती हैं। इन्हें अपने निजी जीवन में न तो किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त होता है और ना ही ये किसी के मामले में दखल देती हैं। समस्याओं से कैसे निपटना है, इन्हें पता होता है। 
 
तुला राशि
ये महिलाएं समझदारी भरी बातों में अपना समय व्यतीत करना पसंद करती हैं। लगाना अपेक्षाकृत ज्यादा भाता है। ये दिल से काम लेती हैं, साथ ही ये परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदल भी लेती हैं। 
 
वृश्चिक राशि
ये काफी गुस्सैल लेकिन भरोसेमंद होती हैं। ये आपसे खूब प्रेम करती हैं लेकिन आपकी आलोचना करने से भी बाज नहीं आतीं। हालांकि आपकी खुशी के लिए ये कुछ भी कर सकती हैं। अपने बच्चों के लिए ये एक समर्पित मां होती हैं।
 
धनु राशि
ये हर बात को गहराई से समझना चाहती हैं। अपने अहंकार को इनसे दूर रखें, क्योंकि इन्हें सलाह और सुझाव देना और दूसरों से काम निकलवाने की कला खूब आती है। इन्हें पढ़ाई-लिखाई का भी शौक होता है।
 
मकर राशि
ये समझदार और साहसी होने के साथ ही दूसरों की सहायता करने वाली होती हैं। विवाह के पश्चात अपने रिश्ते को लेकर भी ये काफी संजीदा रहती हैं। ये आपको लापरवाह नजर आ सकती हैं, लेकिन हकीकत में ये वैसी नहीं होती हैं। 
 
कुंभ राशि
ये किसी के साथ जल्द घुलती-मिलती नहीं, क्योंकि इन्हें खुद में ही रहना पसंद है। दूसरों की भावनाओं को भी ये जल्द नहीं समझ पातीं, लेकिन एक बार इन्होंने किसी को अपना मान लिया तो सारी उम्र उसके साथ रहती हैं।
 
मीन राशि
ये महिलाएं काफी भावुक होती हैं। इन्हें तरह-तरह का भोजन करना पसंद होता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति के कारण कई बार इन्हें परेशानी भी होती है। हालांकि अच्छे मूड में हों तो ये सभी के साथ अच्छा व्यवहार करती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है आज का दिन आपके लिए, पढ़ें 21 सितंबर का दैनिक भविष्यफल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

अगला लेख
More