Festival Posters

हर देवता का है विशेष रक्षासूत्र, जानिए कौन से रंग का धागा करेगा आपकी रक्षा

Webdunia
*  किस देवता और ग्रह के लिए बांधें कौन से रंग का रक्षासूत्र, जरूर पढ़ें यह विशेष जानकारी 
 
 * हर ग्रह और देवता के लिए बांधेंगे एक खास रंग का रक्षासूत्र, तो होगी 10 दिशाओं से सुरक्षा  
 
 * किस ग्रह और देवता के लिए कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधना चाहिए 
 
 
हिन्दू धर्म में बहुधा जातक हाथ पर मौली, कलावा, रक्षासूत्र या पवित्र बंधन बांधते हैं, यह रक्षासूत्र होता है जो जातक को उसकी राशि और ईष्ट देवता के अनुसार बांधा जाता है। यह अक्सर जातकों के ऊपर आने वाली कठिनाइयों और पीड़ाओं का शमन भी करता है, साथ ही भयंकर संकटों से भी बचाता है। 
 
उदाहरण स्वरूप बच्चों के हाथों या गले में काला धागा बांधा जाता है जो उन्हें बुरी नजर से बचाता है। उसी प्रकार अन्य रंग के सूत्र भी कई प्रकार की बाधाओं और मुसीबतों से रक्षा करते हैं, परंतु हर जातक को अपने ईष्ट देव, ग्रह-नक्षत्र के अनुसार ही रंग का चयन करना चाहिए। 
 
आइए जानते हैं कि कौन-सी राशि या देवता के लिए किस रंग का धागा/रक्षासूत्र बांधा जाना चाहिए। 
 
* शनि की कृपा के लिए नीले रंग का सूती धागा बांधना चाहिए।
 
* बुध के लिए हरे रंग का सॉफ्ट धागा बांधना चाहिए।
 
* गुरु और विष्णु के लिए हाथ में पीले रंग का रेशमी धागा बांधना चाहिए।
 
* शुक्र या लक्ष्मी की कृपा के लिए सफेद रेशमी धागा बांधना चाहिए।
 
* चंद्र और शिव को प्रसन्न करने हेतु शिव की कृपा या चंद्र के अच्छे प्रभाव के लिए भी सफेद धागा बांधना चाहिए।
 
* राहु-केतु और भैरव को मनाने के लिए और इनकी कृपा के लिए काले रंग का धागा बांधना चाहिए।
 
* मंगल और हनुमान- भगवान हनुमान या मंगल ग्रह की कृपा के लिए लाल रंग का धागा हाथ में बांधना चाहिए।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सबरीमाला मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी पर 3 बार दिखाई देने वाले दिव्य प्रकाश का क्या है रहस्य?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

Horoscope:धनु राशि में चतुर्ग्रही योग, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

17 January Birthday: आपको 17 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जनवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

माघ शुक्ल चतुर्थी को कहां मनाई जाती है गणेश जयंती?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जनवरी, 2026)

16 January Birthday: आपको 16 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख