Hanuman Chalisa

राखी पर खंडग्रास चन्द्रग्रहण : क्या होगा 12 राशियों पर असर...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
खंडग्रास चन्द्रग्रहण इस बार रक्षाबंधन के दिन आ रहा है। ग्रहण संवत् 2074, 7 अगस्त 2017, दिन सोमवार, श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा मकर राशि में लगने वाला है। यह खंडग्रास चन्द्रग्रहण संपूर्ण भारत में दृश्यमान होगा। भारत के अतिरिक्त यह खंडग्रास चन्द्रग्रहण दक्षिणी और पूर्व एशिया के अधिकतर देशों, संपूर्ण यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। 

ALSO READ: सावधान, क्या रक्षाबंधन पर भद्रा और ग्रहण अशुभ का संकेत है
 
इस ग्रहण का स्पर्श-मोक्ष आदि समय भारतीय समयानुसार इस प्रकार होगा-
 
ग्रहण स्पर्श 22 घंटा 52 मिनट 56 सेकंड 7-8 अगस्त की रात
 
ग्रहण समय 23 घंटा 50 मिनट 29 सेकंड 7-8 अगस्त की रात
 
ग्रहण मोक्ष 24 घंटा 48 मिनट 9 सेकंड 7-8 (सोम-मंगल) की रात।
 
ग्रहण अवधि 1 घंटा 55 मिनट
 
ग्रहण का सूतक- 7 अगस्त 2017 को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।
 
ग्रहण का राशिनुसार प्रभाव  :- 
 
मेष राशि वालों को अकस्मात बीमारी घेर सकती है, सावधानी रखें। चिंता से बचें व धन के मामलों में सावधानी रखें।
 
वृषभ राशि वालों के लिए संतान से संबंधित परेशानी रह सकती है। गुप्त चिंता से बचें।
 
मिथुन राशि वालों के लिए सुखद व लाभदायक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
कर्क राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन में बाधा रह सकती है। जीवनसाथी को कष्ट की आशंका रहेगी। 
 
सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यर्थ की चिंता से बचना होगा।
 
कन्या राशि वाले मान-सम्मान का ध्यान रखें। सावधानीपूर्वक चलें। व्यर्थ के विवादों से बचें।
 
तुला राशि वालों के लिए समय उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता पाएंगे।
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। समय अनुकूल होने से कामकाज में सफलता मिलेगी।
 
धनु राशि वालों के लिए धन संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। लेन-देन से बचें।
 
मकर राशि वालों के लिए सावधानी रखना होगी। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक नुकसान के योग बनेंगे। जोखिम के कार्य में धन लगाने से बचना होगा। 
 
मीन राशि वालों को उन्नति के योग बनेंगे। अकस्मात आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। 

ALSO READ: रक्षाबंधन विशेष : कब बांधें राखी, पढ़ें श्रेष्ठ मुहूर्त
 
विशेष : ग्रहण मकर राशि पर हो रहा है अत: मकर राशि वालों के जातकों को विशेष सावधानी रखना होगी। गौ को चारा, गरीबों में मिठाई का वितरण व कंबल दान देना शुभ फलदायी रहेगा। 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

बुध की मार्गी चाल से बदलेगी किस्मत? मेष से मीन तक जानिए 12 राशियों का हाल

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की पंचमी की देवी मां त्रिपुर भैरवी, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी की देवी मां भुवनेश्वरी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जुलाई, 2026)

अगला लेख