Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रक्षाबंधन पर चन्द्रग्रहण, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर..

Advertiesment
raksha bandhan grahan
* रक्षाबंधन, चन्द्रग्रहण और राशि, जानिए क्या होगा प्रभाव... 
 
इस वर्ष रक्षाबंधन पर 7 और 8 अगस्त (सोम-मंगल) की मध्यरात्रि में होने वाले खंडग्रास चन्द्रग्रहण को लेकर सभी में उत्सुकता बनी हुई है। भारत समेत एशिया के अधिकांश देशों, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय देशों, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में यह दिखाई देगा। यह चन्द्रग्रहण होगा। 
मकर राशि और श्रवण नक्षत्र के संयोग में पड़ने वाले इस चन्द्रग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किस राशि पर क्या प्रभाव हो सकता है। 
 
इस चन्द्रग्रहण के प्रभाव से मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन इन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों वाले लोग यदि बेरोजगार हैं तो इन्हें उच्च पद वाली नौकरी मिलेगी। अविवाहित हैं तो विवाह पक्का हो जाएगा। संतान नहीं है तो संतान की प्राप्ति होगी और यदि धन की कमी से जूझ रहे हैं तो धन की प्राप्ति होगी। 
 
वृषभ, कर्क और धनु राशि वालों के लिए ग्रहण मिश्रित फलदायी रहेगा। इसके परिणाम से कार्य हो तो जाएंगे लेकिन बाधाएं अवश्यंभावी हैं। 
ग्रहण मकर राशि में होने से मकर के साथ मिथुन, तुला और कुंभ राशियां बुरे प्रभाव से गुजरेंगी। इन राशि वालों को मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब होगा, धन की हानि होने के संकेत हैं।

इन राशि वाले भगवान शिव की विशेष आराधना पूजा करें। ग्रहण काल में 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करना सभी राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रक्षाबंधन पर चन्द्रग्रहण का साया, जानें कब है शुभ मुहूर्त...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi