Hanuman Chalisa

सपने में इंद्रधनुष दिखाई दे तो क्या होता है, जानिए 5 खास बातें

Webdunia
रविवार, 9 मई 2021 (09:12 IST)
अधिकतर सपने हमें हमारी दिनचर्या में किए गए कार्य से प्राप्त होते हैं। कार्य का अर्थ हमने जो देखा, सुनना, समझा, इच्छा किया और भोगा वह हमारे चित्त में विराजित होकर रात में स्वप्नों के रूप में दिखाई देता है। यह सब बदले स्वरूप में इसलिए भी होते हैं क्योंकि वे हमारे शरीर में स्थित भोजन और पानी की स्थिति और अवस्था से भी संचालित होते हैं। निम्नलिखित बातों से आप समझ सकते हैं। ऐसे सपनों का कोई खास अर्थ और महत्व नहीं होता। परंतु इससे हटकर यदि सपने आ रहे हैं तो उसके कारण को भी समझना चाहिए। आओ जानते हैं सपने में इंद्रधनुष दिखाई देने का क्या है कारण।
 
 
1. स्‍वप्‍नशास्‍त्र के अनुसार सपने में इंद्रधनुष का दिखाई देना अर्थात जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। 
 
2. इंद्रधनुष दिखाई देने का सपना जातक के जीवन में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान बढ़ने का संकेत भी देता है।
 
3. यह सपना नौकरी और व्यापार में सफलता का संकेत भी देता है। यदि नौकरी नहीं है तो उसे हासिल करने के प्रयास तेज कर दें। हालांकि यह भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यापारी देंखे तो उसको नुकसान होने की संभावना है। 
 
4. इंद्रधनुष दिखाई देने का अर्थ है कि आने वाले समय में खुशियां आने वाली हैं या खुशी का कोई समाचार मिलने वाला है। 
 
5. यह भी कहा जाता है कि कोई विवाहित महिला इस तरह के सपने देंखे जिसमें इंद्रधनुष के सात रंग दिखाई दे रहे हो तो उसे अपने पति से लंबे समय तक अलग रहना पड़ सकता है।
 
सपने में इंद्रधनुष का जो भी रंग सबसे स्पष्ट दिखाई देता है उसी से संबंधित घटनाएं होती हैं। कुल मिलाकर सपने में इंद्रधनुष का दिखाई देना शुभ ही होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जून, 2026)

11 June Birthday: आपको 11 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

11 जून को बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

अगला लेख