Hanuman Chalisa

रहस्यमयी ग्रह है राहु, 4 राशियों की जिंदगी में करने वाला है बड़ा बदलाव

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (04:55 IST)
Rahu Gochar 2022: करीब 18 साल 7 महीने बाद राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा। राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह 10:36 बजे वृषभ राशि से मेष राशि ( Rahu transit in Aries ) में गोचर करेगा। राहु हमेशा वक्री चाल ही चलता है। वक्री अर्थात उल्टी चाल में ही वह भ्रमण करता है। राहु के इस गोचर से 4 राशियों के (zodiac sign astrology) जीवन में होने वाला है बड़ा बदलाव।
 
 
 
1. मिथुन राशि (Gemini): राहु आपकी राशि के 12वें भाव से 11वें भाव में जब गोचर करेगा तब आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतन में वृद्धि होगी और व्यपारी हैं तो मुनाफा होगा। आय के साधन बढ़ेंगे आपकी के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा।
 
2. कर्क राशि (Cancer): राहु आपकी राशि के 11वें भाव से निकलकर 10वें भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आपकी सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक स्थित मजबूत होगी। हालांकि यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।
 
3. तुला राशि (Libra): राहु आपकी राशि के आठवें भाव से निकलकर सातवें भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर से अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। व्यपार में नई रणनीति बनने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। 
 
4. वृश्चिक राशि (Scorpio): राहु आपकी राशि के सातवें भाव से निकलकर छठे भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर से नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है और व्यापारी हैं तो लाभ प्राप्त होगा। करियर की दृष्टि से यह गोचर शुभ है। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

14 April Birthday: आपको 14 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का मेष राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल

सूर्य मेष संक्रांति 2026: इस दिन क्या करें और किन कामों से बचें?

14 अप्रैल 2026 से सोलर नववर्ष होगा प्रारंभ, क्या है यह?

अगला लेख