suvichar
✕

राहु-केतु गोचर : 18 महीने बाद मेष और तुला राशि में ग्रहों का होगा प्रवेश, 3 राशियों को होगा क्लेश

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (04:18 IST)
Rahu Ketu Rashi Parivartan : करीब 18 साल 7 महीने बाद राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा और केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। राहु हमेशा वक्री चाल ही चलता है। वक्री अर्थात उल्टी चाल में ही वह भ्रमण करता है। राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह 10:36 बजे वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा, जबकि केतु वृश्चिक से निकलकर 12 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:18 बजे तुला में गोचर करेगा। इन दोनों के गोचर से 3 राशियों को क्लेश झेलना पड़ सकता है अत: ये तीन राशि वाले लोग संभलकर रहें।
 
 
1. मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह 2022 में राहु लग्न राशि के दूसरे भाव से निकलकर पहले में गोचर करेगा। उसे समय केतु सप्तम भाव में होगा। ऐसे में आपको अपमान या अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यहां स्थित राहु रोग और दुःख भी देता है। यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में उथल-पुथल मचा देगा। लग्न में राहु है तो सूर्य कहीं भी हो तो उसे ग्रहण माना जाता है।
 
7. तुला राशि (Libra): राहु आपकी राशि के आठवें भाव से निकलकर सातवें भाव में प्रवेश करेगा। उस समय केतु लग्न में होगा। सप्तम भाव दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार का भाव है। ऐसे में व्यापार में या तो अचानक लाभ होगा या अचानक बहुत ज्यादा हानि होगी। नौकरी में भी भी यह परिर्वतन के योग बनाएगा। व्यापार में नई रणनीति बनने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। 

 
4. धनु राशि : आपकी राशि में राहु छठे के बाद अप्रैल 2022 में पंचम भाव में प्रवेश करेगा। उस समय केतु आय के एकादश भाव में होगा। पंचम इस भाव में राहु आय और व्यापार में तो शुभ फल प्रदान करता है लेकिन प्रेम संबंधों, परिवार, बच्चों और शेयर बाजार आदि कार्यों के लिए अच्छा नहीं होता है। यह गृह कलेश बढ़ा सकता है और अचानक से धन हानि भी कर सकता है। 
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख