Hanuman Chalisa

28 जनवरी : गुरुवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानिए 12 खास बातें

Webdunia
Guru Pushya 2021
 
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 को गुरु-पुष्य नक्षत्र है। यदि आप कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं और फलदायी बनाना चाहते हैं तो उसे गुरुवार को खरीद लीजिए, क्योंकि इस दिन गुरुवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से गुरु-पुष्य का पवित्र और पुण्यदायी योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना काफी लाभप्रद होता है। इस दिन किए गए कार्यों का उत्तम फल प्राप्त होता है। अत: इस दिन खरीदारी करने से पूर्व निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में निश्‍चित ही सबकुछ शुभ ही शुभ हो जाता है, किसी भी प्रकार का अनिष्ट नहीं होता है। 
 
अपनी कुल परंपरा के अनुसार गुरुवार के इस योग में बही को क्रय करना चाहिए। साथ ही टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कम्प्यूटर, लैपटाप, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, स्कूटर, बाइक, कार, भूमि, भवन, बर्तन, सोना, चांदी को क्रय करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

आइए जानें 12 काम की बातें...
 
* गुरु-पुष्य नक्षत्र के दिन खरीदारी करने से पूर्व स्नानादि से शुद्ध पवित्र होकर ही लेने जाना चाहिए। 
 
* वस्त्र नवीन या धुले हुए पारंपरिक पहनना चाहिए। 
 
* गुरुदेव, गणेश जी, लक्ष्मी व सरस्वती जी का पूजन करना चाहिए। 
 
* जो भी सामग्री लें वह कटी-फटी या दाग-धब्बे रहित होना चाहिए। 
 
* बही आदि उधार नहीं लाना चाहिए। 
 
* बही लाने जाते-आते समय मुंह नहीं झूठा करना चाहिए। 
 
* पूरी प्रक्रिया में इष्टदेव का स्मरण रखना चाहिए। 
 
* सामग्री लाकर उसे पवित्र स्थान पर रखना चाहिए। 
 
* इस सामग्री में सरस्वती देवी का विशेष स्मरण करना चाहिए। 
 
* यदि हो सके तो सामग्री लेने जाने के पूर्व देव दर्शन अवश्य करना चाहिए। 
 
* बही के अतिरिक्त इस दिन वस्त्र, आभूषण, रत्न, पात्र का क्रय करना भी शुभ फलदायी रहता है।
 
* इस दिन स्वर्ण, चांदी के आभूषण, रत्न, वस्त्र स्थायी संपत्ति जैसे भूमि-भवन वाहन आदि क्रय करना काफी शुभ होता है। 
 
गुरु-पुष्य नक्षत्र खरीदारी सहित सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु का स्थायित्व बना रहता है। गुरुवार को विशेष योग में कुछ न कुछ खरीदारी करना इस दिन शुभ माना जाता है। 

ALSO READ: वर्ष 2021 का पहला गुरु-पुष्य 28 जनवरी को, ये 5 खास मंत्र बनाएंगे हर कार्य में सफल

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, हर संकट से रक्षा करेंगे पवनपुत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अप्रैल, 2026)

02 April Birthday: आपको 2 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख