Govardhan puja
✕

Diwali pushya nakshatra 2025: दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र कब है, 14 या 15 अक्टूबर 2025?

WD Feature Desk
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 (14:45 IST)
Pushya Yoga 2025: पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है, और जब यह दिवाली से पहले आता है, तो इसे धन, समृद्धि और स्थायित्व के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपावली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र 2025 में 14 और 15 अक्टूबर दोनों ही दिन रहेगा, जो खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ संयोग बना रहा है।ALSO READ: Pushya nakshatra 2025: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र का योग, जानिए 5 खास बातें

इस बार पुष्य नक्षत्र लगभग 24 घंटे से अधिक समय तक रहेगा, जिससे भक्तों को शुभ खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। दीपावली का प्रमुख त्योहार 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा, जबकि धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को है। पुष्य नक्षत्र इन दोनों प्रमुख पर्वों से कुछ दिन पहले आ रहा है।
 
दिवाली 2025 से पहले पुष्य नक्षत्र की तिथि और समय: Pushya Nakshatra date 2025
पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार, अक्टूबर 2025 में पुष्य नक्षत्र की अवधि इस प्रकार रहेगी:
 
पुष्य नक्षत्र प्रारंभ- 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार को सुबह 11:54 बजे से।
पुष्य नक्षत्र का समापन- 15 अक्टूबर 2025, बुधवार को दोपहर 12:00 बजे तक। 
 
शुभ चौघड़िया मुहूर्त
14 अक्टूबर 2025- सुबह 11:54 बजे से पूरी रात तक।
प्रातः मुहूर्त:- 11:54 ए एम – 01:33 पी एम (चर, लाभ, अमृत)
15 अक्टूबर 2025- सुबह 06:22 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

शुभ संयोग का महत्व: मंगल पुष्य और बुध पुष्य
चूंकि यह नक्षत्र दो दिनों (मंगलवार और बुधवार) तक रहेगा, इसलिए यह एक विशेष संयोग बना रहा है:ALSO READ: Diwali 2025 kab hai: दिवाली 20 अक्टूबर या 21 अक्टूबर, कब करें लक्ष्मी पूजा?
 
मंगल पुष्य (14 अक्टूबर): मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से इसे मंगल पुष्य कहा जाता है। यह संयोग विशेष रूप से जमीन, संपत्ति, और वाहन की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, क्योंकि मंगल भूमि का कारक ग्रह है।
 
बुध पुष्य (15 अक्टूबर): बुधवार को पुष्य नक्षत्र होने से इसे बुध पुष्य कहा जाता है। यह दिन ज्ञान, शिक्षा, व्यापार और निवेश से जुड़े कार्यों के लिए विशेष फलदायी होता है।
 
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी : पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी और नई वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Diwali 2025: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 12 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख