Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Tuesday Pradosh vrat 16 नवंबर 2021 को प्रदोष व्रत है। यह दिन मंगलवार को पड़ रहा है, इसीलिए इस दिन यानी मंगल (भौम) और प्रदोष के दिन निम्नलिखित सामग्री से भगवान शिव जी का अभिषेक-पूजन करना चाहिए, आइए यहां पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री सूची-
पूजन की सामग्री सूची- List of Puja samagri
1. सफेद पुष्प
2. सफेद फूलों की माला
3. आंकड़े का फूल
4. सफेद मिठाइयां
5. सफेद चंदन
6. जल से भरा हुआ कलश
7. बेलपत्र
8. धतूरा
9. भांग
11. कपूर
10. आरती के लिए थाली
12. धूप
13. दीप
14. शुद्ध घी (गाय का हो तो अतिउत्तम)
15. सफेद वस्त्र
16. हवन सामग्री एवं आम की लकड़ी।
Bhaum Pradosh Pradosh Time n Muhurat भौम प्रदोष व्रत पर शिव जी के पूजन का शुभ मुहूर्त-
कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ मंगलवार, 16 नवंबर को सुबह 10.31 मिनट से होगा और बुधवार, 17 नवंबर को 2021 को दिन में 12.20 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। ज्ञात हो कि प्रदोष व्रत में पूजन-विधान सायंकाल यानी सूर्यास्त के समय प्रदोष काल में किया जाता है। त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल में प्रदोष व्रत का पूजन होता है, अत: मंगलवार को ही भौम प्रदोष के विशेष संयोग में 16 नवंबर को ही रखा जाएगा।
मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत पूजन का विशेष मुहूर्त- इस दिन प्रदोष काल सायंकाल में 6.55 मिनट से शुरू होकर 8.57 मिनट तक रहेगा। इस समय भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करना अतिलाभदायी रहेगा।