Biodata Maker

शुक्र इन दिनों मघा नक्षत्र में, जानिए क्या कुछ घटित होगा आपके जीवन में

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
5 जुलाई, गुरुवार को रात्रि 12.53 पर शुक्र ने मघा नक्षत्र अर्थात सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। आइए जानें आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा... 
 
मेष : जातक को संतान सुख प्राप्त होगा। विद्या अध्ययन में अच्छे परिणाम आएंगे। संतान व नौकरी संबंधी सुख मिलेगा व विदेश के योग बन सकते हैं।
 
वृषभ : जातक को भवन सुख प्राप्त होगा। माता की सेवा में मन लगेगा। अपने सुख में सुखी रहेगा। किसी की चिंता नहीं करेगा। स्वार्थ वाला व्यवहार रहेगा जिससे परिवार में तालमेल में कमी आएगी।
 
मिथुन : जातक को संतान व परिवार का सुख मिलेगा, परंतु फिर भी वह संतुष्ट नहीं रहेगा। उलझन में पड़ा रहेगा। किसी मित्र से मतभेद वाली स्थिति निर्मित होगी।

ALSO READ: 16 जुलाई से कर्क में सूर्य, जानिए किस राशि के लिए शुभ, किसके लिए अशुभ
 
कर्क : जातक को लक्ष्मी संबंधी सुख मिलेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी कष्ट दे सकती है। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध होंगे।
 
सिंह : जातक को अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। मन संतुष्ट रहेगा। संत पुरुष से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं का धर्म व भक्ति में मन लगेगा। पत्नी का मोह आपकी तरफ अधिक बढ़ेगा।
 
कन्या : जातक को लक्ष्मी सुख तो मिलेगा, परंतु बच्चों व पत्नी से तालमेल नहीं बनेगा। क्रीड़ा-कौतुक अधिक होगा, साथ ही गुण व कीर्ति में कमी आएगी।
 
तुला : जातक को धन का आगमन निरंतर बना रहेगा, समाज में यश बढ़ेगा। शुक्र के प्रभाव से भाग्य खुलेगा, साथ ही अविवाहित के विवाह योग बनेंगे। 
 
वृश्चिक : जातक की अपनों के प्रति शक की भावना बढ़ेगी। राजनीति के गुण आएंगे। चतुराई से कार्य करने की आदत आएगी। धर्म के प्रति रुचि आएगी।
 
धनु : जातक को भौतिक सुख बढ़ेगा। अपने परिवार व भाई से पूर्ण सुख प्राप्त होगा। धर्मात्मा के लक्षण आएंगे।
 
मकर : जातक को वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कर्ज चुकने में समय लगेगा। वाणी में कठोरता आएगी जिससे नुकसान होगा। सफलता देर से प्राप्त होगी।
 
कुंभ : संतान सुख प्राप्त होगा। कमर संबंधी तकलीफ रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। किसी अनजान के भरोसे न रहें, वरना धोखा हो सकता है।
 
मीन : जातक को आर्थिक परेशानी आएगी। कार्यों में रुकावट आएगी। हर कार्य निष्फल होंगे या देर से होंगे। पिता व गुरु का सुख कम मिलेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

अगला लेख