Hanuman Chalisa

मंगल का राशि परिवर्तन, क्या होगा आप पर असर... पढ़ें 12 राशियां

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
*  वृश्चिक का मंगल किसको करेगा मंगल?

मंगल साहस, ऊर्जा, उत्साह, बल व महत्वाकांक्षा का कारक है। अब तक शुक्र की राशि तुला में अवस्थित था, अब अपनी राशि वृश्चिक में बुधवार, 17 जनवरी 2018 को प्रात: 5 बजे प्रवेश कर रहा है। यहां मंगल 6 मार्च तक रहेगा।
 
मेष :  परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आग से बचकर रहें।
 
वृषभ:  जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिलेगा। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
मिथुन : शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन हाई ब्लडप्रेशर हो सकता है।

 
कर्क : संतान से सुख, विद्या लाभ, व्यापार लाभ, नौकरी में उन्नति व पिता से सहयोग मिलेगा।
 
सिंह : पारिवारिक सहयोग, मकान व भूमि लाभ, माता से प्रसन्नता व भाग्य में उन्नति होगी।
 
कन्या : शत्रु पर प्रभाव, भाइयों का सहयोग, ईष्ट मित्रों से लाभ रहेगा। भाग्यबल का कम सहयोग रहेगा।
 
तुला : वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से लाभ रहेगा। वैवाहिक योग बन सकते हैं। धन व कुटुम्ब का सहयोग मिलेगा।

 
वृश्चिक : प्रभाव बढ़ेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। शत्रु पर विजय मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।
 
धनु : राशि वालों के लिए मंगल द्वादश भाव से भ्रमण होने से शत्रु नष्ट होंगे। बाहरी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। संतान, विद्या आदि के क्षेत्र में प्रगति होगी।
 
मकर : आय में वृद्धि, छोटे भाइयों व शेयर आदि से लाभ रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। भूमि संबंधी कार्य में प्रगति होगी।

 
कुंभ : व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में अनुकूलता, नौकरीपेशा के लिए लाभदायक, राजनीतिज्ञों के लिए सफलता। पराक्रम बढ़ेगा।
 
मीन : भाग्य में वृद्धि होकर अनुकूल सफलता मिलेगी। धन-कुटुम्ब का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
विशेष : मंगल की अशुभता दूर करने हेतु बजरंग बली के मंदिर में प्रति मंगलवार को तेल का दीपक प्रज्वलित कर गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं व बांटें व एक बार मंगलवार को चोला अवश्य चढ़वाएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

Guru Pushya Yog 2026: 'गुरु-पुष्य अमृत योग' आज, जानें महत्व, पूजा विधि और 4 अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जून, 2026)

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख