Hanuman Chalisa

जून में 4 ग्रह बदलेंगे अपना घर, क्या होगा आप पर असर, किस राशि को मिलेगा शुभ फल

आचार्य राजेश कुमार
जून में 4 ग्रह बदलेंगे अपना घर, क्या होगा आप पर असर, किस राशि को मिलेगा शुभ फल 
 
जून माह में सूर्य, मंगल ,बुध और शुक्र बदलेंगे अपनी चाल 
 
जून में कई ग्रह बदलेंगे अपना स्थान, किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
 
 
जून का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं जून महीने में ग्रहों के परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर...
 
सूर्य: ग्रहों के राजा माने जाते हैं और लगभग एक महीने में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते है।

सूर्य जून के पहले 15 दिनों तक वृष राशि में रहेंगे इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
 
मंगल : जून के शुरुआती समय में मकर राशि में गोचर करेंगे फिर इसके बाद 27 जून को यह ग्रह वक्री होगा। 
 
बुध: 10 जून को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा फिर इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
 
शुक्र: 8 जून को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बाकी ग्रहों की स्थिति पहले जैसी रहेगी।
इन 4 ग्रहों के परिवर्तन से राशियों पर क्या होगा असर :
 
मेष- तनाव बढ़ सकता है। परिवार और दोस्तों के बीच मनमुटाव रहेगा। सरकारी क्षेत्र में परेशानी होगी। व्यवसाय में लाभ कम होगा।
 
वृष- अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है या फिर कोई पुराना पैसा वापस आपको मिल सकता है।
 
मिथुन- किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है जो भविष्य में आपके फायदे दिला सकता है।
 
कर्क- आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
 
सिंह- नौकरी में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है।
 
कन्या- कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत है।
 
तुला- मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिकूल स्थितियों पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। घर में खुशी होगी।
 
वृश्चिक- आत्मबल बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में वर्चस्व बना रहेगा। व्यावसायिक लाभ व साख बढ़ेगी।
 
धनु- नौकरी में सम्मान बना रहेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ कम होगा। घर में शांति रहेगी।
 
मकर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों से मतभेद रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। मन अशांत रहेगा।
 
कुंभ- उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। नौकरी में मन लगेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।
 
मीन- धर्म कर्म में रुचि रहेगी। चली आ रही चिंता से मुक्ति मिलेगी।व्यावसायिक स्थिति व लाभ से संतुष्ट रहेंगे।
 
आचार्य राजेश कुमार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

26 March Birthday: आपको 26 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दुर्गा नवमी 2026: चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर करें ये 5 उपाय मां सिद्धिदात्री मां होंगी प्रसन्न

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मार्च, 2026)

अगला लेख