Festival Posters

जुलाई माह में 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानिए आप पर कैसा होगा असर

Webdunia
जुलाई का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास है। इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनि  मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। उधर चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते ही रहते हैं। 
 
आषाढ़ का महीना 25 जून से 24 जुलाई तक रहेगा। इस माह में चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। आषाढ़ महीने के दौरान सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है।। इन 4 ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया सहित 12 राशियों पर भी होगा। इन ग्रहों के अलावा बृहस्पति, शनि और राहु-केतु की चाल में बदलाव नहीं होगा। गुरु कुंभ राशि में वक्री ही रहेंगे। शनि अपनी ही राशि यानी मकर में वक्री रहेंगे। इन दो ग्रहों की टेढ़ी चाल की वजह से कुछ लोगों को अनचाहे बदलाव का सामना करना पड़ेगा।
 
7 जुलाई को बुध का मिथुन राशि में गोचर:
7 जुलाई 2021 को बुध का राशि परिवर्तन हो गया है। बुध इस दिन मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ेगा। लेन-देन, निवेश और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने वाले इस ग्रह के प्रभाव से 5 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा और अन्य 7 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
 
शुभ - वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर
 
अशुभ - मेष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन
16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर:
 
16 जुलाई 2021 को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य इस दिन मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे अधिक प्रभाव कर्क राशि पर पड़ेगा। 4 राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। वहीं अन्य 8 राशियों पर सूर्य का अशुभ प्रभाव रहेगा।
 
शुभ - वृष, कन्या, तुला और कुंभ
 
अशुभ - मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन
17 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर:
 
17 जुलाई 2021 को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र इस दिन सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे अधिक प्रभाव सिंह राशि पर पड़ेगा। धन लाभ और खर्चे का स्वामी ग्रह होने से 3 राशि वालों को धन लाभ और फायदा होगा। इनके अलावा 9 राशियों का संभलकर रहना होगा।
 
शुभ - वृश्चिक, कुंभ और मीन
 
अशुभ - मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर
20 जुलाई तक मंगल ग्रह का कर्क राशि में गोचर:
 
20 जुलाई 2021 को मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल इस दिन कर्क राशि से अगली राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के राशि बदलने से 9 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं 3 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। मंगल ग्रह 20 जुलाई को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर वे 06 सितंबर 2021 तक रहेंगे। इस तारीख से ही फिर वे कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
 
शुभ - वृष, कन्या और कुंभ
 
अशुभ - मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला वृश्चिक, धनु, मकर और मीन
शनिदेव मकर राशि में ही रहेंगे विराजमान:
कि न्याय देवता कहे जाने वाले शनि इस साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इस वर्ष मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनिदेव को कर्म का देवता माना जाता है। शनि जातक के कर्म के हिसाब से फल देते हैं।
 
ग्रहों के गोचर का प्रभाव:
जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। शुक्र बुध मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। इस महीने में पांच शुक्रवार और पांच शनिवार रहेंगे। इस कारण खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर दिनों में मंगल और शनि की प्रतियुति रहेगी। इन ग्रहों के आमने-सामने होने की वजह से देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं। यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। 

ALSO READ: 7 जुलाई को बन रहा है बुधादित्य योग, जानिए ज्योतिष में क्या है महत्व

कर्क में 20 जुलाई तक मंगल, 12 राशियों की जिंदगी में करेंगे हलचल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

Rangpanchami 2026: रंगपंचमी कैसे मनाएं, जानिए 5 खास बातें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 मार्च, 2026)

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख