Hanuman Chalisa

astrological transits of February 2021 : फरवरी में कुंभ राशि वालों को मिलेगा यश और सम्मान, जानिए कारण

Webdunia
फरवरी के महीने में ये तीन बड़े ग्रह बदलने जा रहे हैं राशि, 
वृषभ और कुंभ राशि वालों को रखना होगा विशेष ध्यान
 
फरवरी माह में तीन प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष गणना और पंचांग की दृष्टि से इन ग्रहों का राशि परिवर्तन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। 
 
फरवरी का महीना ज्योतिष शास्त्र की नजर से बहुत ही महत्वपूर्ण है। फरवरी माह में जहां मकर राशि में सप्तग्रही योग बन रहा है। तीन प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 
 
सूर्य, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन
 
कुंभ राशि में सूर्य का गोचर
 
फरवरी माह में 12 फरवरी को रात्रि 9 बजकर 3 मिनट पर बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन आत्मा, पिता, यश, मान सम्मान और शीर्ष पद के कारक सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य इस दिन मकर राशि में अपनी यात्रा को पूर्ण कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि वालों पर इस गोचर का विशेष प्रभाव दिखाई देगा। सूर्य देव कुंभ राशि के जातकों को मान-सम्मान के साथ धन लाभ भी करा सकते हैं। वहीं आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे। रूके हुए कार्यों को पूर्ण कराने में सूर्य देव मदद करेंगे। 
 
मकर राशि से कुंभ राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन
 
शुक्र 21 फरवरी 2021 को प्रात: 02:12 बजे मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर कुंभ राशि वालों को कई मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है। इस दौरान कुंभ राशि वालों को धन के मामले में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जॉब और करियर के लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा फल दे सकता है। 
 
वृषभ राशि में मंगल का गोचर
 
फरवरी का माह तीसरा महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन 22 फरवरी को होने जा रहा है। इस दिन प्रात: 5 बजकर 02 मिनट पर मंगल मेष राशि से वृषभ राशि में आ जाएंगे। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। वृष राशि में मंगल का यह गोचर कुछ मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है। मंगल के कारण साहस में वृद्धि होगी। जॉब और करियर के क्षेत्र में मंगल सहयोग प्रदान करेंगे। धन लाभ भी प्राप्त होगा। भूमि संबंधी चीजों से लाभ हो सकता है। क्रोध और जल्दबाजी करने से बचें। 
ALSO READ: Sun Transit in Aquarius : कुंभ राशि में सूर्य का 'कुंभ राशि' पर होगा बड़ा असर
ALSO READ: Sun Transit in Aquarius 2021 : सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर असर
ALSO READ: planet transit in 2021 : फरवरी में 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानिए 9 खास बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

26 March Birthday: आपको 26 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दुर्गा नवमी 2026: चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर करें ये 5 उपाय मां सिद्धिदात्री मां होंगी प्रसन्न

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मार्च, 2026)

अगला लेख