Hanuman Chalisa

29 मार्च को शनि और राहु की युति से बन रहा है पिशाच योग, बचने के 10 उपाय

WD Feature Desk
शनिवार, 29 मार्च 2025 (09:03 IST)
Remedies of Pishacha Yoga: मीन राशि में सूर्य ग्रह पहले से विराजमान है और उनके साथ ही मायावी ग्रह राहु भी विराजमान हैं और अब 29 मार्च 2025 शनिवार के दिन शनि ग्रह भी बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि और राहु की युति से एक और जहां पिशाच योग बनेगा वहीं राहु और सूर्य की युति से सूर्य ग्रहण योग भी रहेगा। इसी दिन शनिश्चरी अमावस्या भी रहेगी। ऐसे में सभी 12 राशियों को 21 दिनों तक सावधानी से रहकर बचने के लिए 10 उपाय जरूर करना चाहिए।ALSO READ: शनि राहु का मिलन, संसार के लिए खतरे की घंटी (SATURN Transit 2025) 12 राशिफल, उपाय
 
पिशाच योग के उपाय:-
1. काले तिल, काली उड़द, जो, नारियल, लोहा, तेल, काला वस्त्र, जूता, छाता, आदि दान देना चाहिए।
2. सीधा दान दें यानि आटा, दाल, चावल, नमक, घी और गुड़ को एक थाली में रखकर मंदिर में दान दें।
3. किसी अंधे, सफाईकर्मी, मोची, लुहार, विधवा, भिखारी और मजदूरों को भरपेट भोजन कराएं।
4. शनि मंदिर में छाया दान करें, यानि एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और कटोरी सहित उसे मंदिर में रख दें।
5. भैंस, गाय, पक्षी और कुत्तों को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
6. प्रतिदिन माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
7. प्रतिदिन 5 बार हनुमान चालीसा पढ़ें। मंगलवार को चमेली का तेल हनुमान जी पर चढ़ाएं।
8. गुरुवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
9. रुद्राभिषेक करवाएं। 
10. कन्या भोज कराएं।ALSO READ: सूर्य ग्रहण और शनि के मीन राशि में प्रवेश का दुर्लभ संयोग, क्या होगा देश दुनिया का हाल? कौनसी 6 राशियां रहेंगी बेहाल?
 
ये सावधानी रखें:- शराब पीना, ब्याज का धंधा करना, पराई महिला से संबंध, मांस भक्षण आदि से दूर रहें। क्रोध करना, घमंड करना, अहंकार और कटु वचन बोलने से दूर रहें। किसी भी देवी, देवता और गुरु आदि का अपमान न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

देवशयनी एकादशी कब है, क्या करते हैं इस दिन, जानिए महत्व

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की सातवीं देवी मां धूमावती, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जुलाई, 2026)

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख