Hanuman Chalisa

पारस पीपल की पूजा से होते हैं चमत्कारिक फायदे

अनिरुद्ध जोशी
सांकेतिक चित्र

पीपल का वृक्ष तो आपने देखा ही होगा लेकिन पारस पीपल को शायद ही देखा होगा। यह जंगल में पाया जाता है और यह सामान्य पीपल से भिन्न होता है। आओ जानते हैं पारस पीपल कैसे होता है और क्या है इसकी पूजा करने के फायदे।
 
 
1. सामान्य पीपल से पारस पीपल थोड़ा अलग दिखाई देता है। यह आमतौर जंगलों में बहुतायत में पाया जाता है। इसके पत्ते दूर से देखने पर कुछ-कुछ पीपल की तरह ही होते हैं, परंतु इसके पत्तों की गोलाई अधिक होती है। इनमें भिंडी के फूलों की तरह पीले रंग के फूल आते हैं। इसके पेड़ की ऊंचाई भी अधिक नहीं होती।
 
2. गुरु ग्रह के दोष के तुरंत ही शांत करने के लिए पारस पीपल की पूजा का खास महत्व होता है। 
 
3. पीपल के वृक्ष को साक्षात विष्णु का रूप माना जाता है। इसकी पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
 
4. अन्य सामग्रियों के साथ इसका प्रयोग करके धन, वैभव, सुख, ऐश्वर्य हासिल किया जा सकता है।
 
5. पारस पीपल के 108 पत्तों पर भगवान विष्णु का नाम मंत्र लिखकर जल में प्रवाहित करने पर शीघ्र लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
 
6. यदि आपके ऊपर किसी ने कुछ कर दिया है, किसी काम में आपका मन नहीं लगता है या बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो पारस पीपल के 21 पत्तों पर 'ऊं हं हनुमतै नमः 'लिखकर नदी में प्रवाहित करें, आपके सिर से सारी बाधाएं हट जाएंगी। 
 
7. पारस पीपल की जड़ को चंदन के साथ मिश्रित कर बाजुओं पर त्रिपुंड करने से साहस और शक्ति का संचार होता है।
 
8. आयुर्वेद के अनुसार पारस पीपल बलवर्धक, वीर्यवर्धक होता है।
 
9. कई तरह के मानसिक रोगों में भी पारस पीपल से बनी औषधि का प्रयोग किया जाता है।
 
10. पारस पीपल का उपयोग नशे की लत छुड़वाने वाली दवाओं में भी किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत? पढ़ें अपनी राशि का हाल

Adhik Maas Remedies 2026: अधिकमास के समापन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, मिलेगा श्रीविष्‍णु का आशीर्वाद

Weekly Horoscope 15–21 June 2026: 15 से 21 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख