Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आपकी कुंडली में है पराक्रम के शुभ योग

Advertiesment
हमें फॉलो करें कुंडली
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

कुछ व्यक्ति बड़े साहसी व पराक्रमी होते हैं। ऐसे लोग जोखिम लेने में तनिक भी नहीं देर नहीं करते इसके विपरीत कुछ लोग बड़े ही दब्बू स्वभाव वाले एवं डरपोक होते हैं। आइए जानते हैं कि जन्मपत्रिका में वे कौन से ग्रहयोग होते हैं जो व्यक्ति साहसी बनाते हैं।
 
 
जन्मपत्रिका के तृतीय भाव से साहस व पराक्रम का विचार किया जाता है। यदि जातक की जन्मपत्रिका में तृतीय भाव पर क्रूर ग्रहों जैसे सूर्य, मंगल, शनि व राहु-केतु का प्रभाव हो तो ऐसा जातक साहसी व पराक्रमी होता है। यदि तृतीय भाव में क्रूर ग्रह की राशि हो या तृतीय भाव क्रूर ग्रहों द्वारा दृष्ट हो तो यह योग जातक को निडर व साहसी बनाता है। तृतीय भाव के अधिपति (तृतीयेश) की क्रूर ग्रहों के साथ युति भी जातक को साहसी बनाती है। इसके विपरीत यदि तृतीय भाव पर सौम्य ग्रहों जैसे चन्द्र, शुक्र, गुरू व बुध आदि का प्रभाव हो तो ऐसा जातक सौम्य स्वभाव वाला होता है।  

 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय