खाना खाते समय पानी का गिलास किस तरफ रखें?

Webdunia
शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (19:14 IST)
food
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करते वक्त दिशा का ध्यान रखा जाता है। जैसे दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन नहीं करते हैं। इस प्रकार से भोजन की थाली जब परोसी जाती है तो जल का रोटी का स्थान किस ओर रखना चाहिए यह भी ध्यान रखना जरूरी है। आओ जानते हैं कि खाना खाते समय पानी का गिलास किस तरफ रखना चाहिए।
 
 
पानी के गिलास की दिशा : भोजन करते वक्त मुंह आपका उत्तर दिशा में होना चाहिए और तब पानी का गिलास आपके दाहिने हाथ की ओर रखना चाहिए। यानी पूर्व दिशा में पानी का ग्लास रखें। यदि मुंह पूर्व या पश्‍चिम की ओर हो तब भी दाहिने हाथ पर जल रखना चाहिए।
 
रोटी और चावल : हमेशा रोटी और चावल को भी दाईं ओर ही रखना चाहिए क्योंकि इन दोनों को सब्जी और दाल से ज्यादा पवित्र माना जाता है।
 
भोजन के अन्य नियम :
* भोजन की थाली को पाट पर रखकर भोजन किसी कुश के आसन पर सुखासन में (आल्की-पाल्की मारकर) बैठकर ही करना चाहिए।
* कांसे के पात्र में भोजन करना निषिद्ध है।
* भोजन करते वक्त मौन रहने से लाभ मिलता है।
* भोजन भोजन कक्ष में ही करना चाहिए।
* भोजन अँगूठे सहित चारों अँगुलियों के मेल से करना चाहिए।
* परिवार के सभी सदस्यों को साथ मिल-बैठकर ही भोजन करना चाहिए।
* भोजन का समय निर्धारित होना चाहिए।
* दो वक्त का भोजन करने वाले के लिए जरूरी है कि वे समय के पाबंद रहें।
* संध्या काल के अस्त के पश्चात भोजन और जल का त्याग कर दिया जाता है।
* भोजन के पूर्व जल का सेवन करना उत्तम, मध्य में मध्यम और भोजन पश्चात करना निम्नतम माना गया है।
* भोजन के 1 घंटे पश्चात जल सेवन किया जा सकता है।
* भोजन के पश्चात थाली या पत्तल में हाथ धोना भोजन का अपमान माना गया है।
* पानी छना हुआ होना चाहिए और हमेशा बैठकर ही पीया जाता है।
* खड़े रहकर या चलते-फिरते पानी पीने से ब्लॉडर और किडनी पर जोर पड़ता है।
* पानी गिलास में घूंट-घूंट ही पीना चाहिए।
* अंजुली में भरकर पिए गए पानी में मिठास उत्पन्न हो जाती है।
* जहाँ पानी रखा गया है वह स्थान ईशान कोण का हो तथा साफ-सुथरा होना चाहिए। पानी की शुद्धता जरूरी है।
* भोजन करने के पूर्व तीन कोल गाय, कुत्ते और कौवे या ब्रह्मा, विष्णु और महेष के नाम के निकालकर थाली में अलग रख देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

कैसा हो श्राद्ध का भोजन, जानें किन चीजों को न करें ब्राह्मण भोज में शामिल

अगला लेख
More