sundarkand

ग्रह परिवर्तन : 4 फरवरी से बन रहा है पंचग्रही योग, क्या होगा 12 राशियों पर असर

Webdunia
बुध 4 फरवरी को वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। मकर राशि में चार ग्रह सूर्य, बृहस्पति, शनि और शुक्र चल रहे हैं। 4 फरवरी को इसी राशि में बुध के प्रवेश करने से पंचग्रही योग बनेगा। यह योग 12 फरवरी तक चलेगा। 12 फरवरी को सूर्य के कुंभ राशि में जाने के कारण यह पंचग्रही ये चतु‌र्ग्रही योग हो जाएगा। इसके बाद 20 फरवरी को शुक्र के कुंभ राशि में जाने से चतु‌र्ग्रही योग भी समाप्त हो जाएगा। पंचग्रही और चतु‌र्ग्रही योग का विपरीत प्रभाव उन लोगों पर ज्यादा रहेगा जिन्हें शनि की साढ़ेसाती चल रही है या जिनकी कुंडली में सूर्य पीड़ाकारी ग्रह के रूप में स्थित है। पंचग्रही योग के दौरान आय प्रभावित होगी। कार्यो की गति मंद होगी, व्यर्थ के वाद-विवाद और खर्च में बढ़ोतरी होगी।
 
बुध 22 फरवरी 2021 को प्रात: 6.20 बजे मार्गी हो जाएगा। पंचग्रही योग का क्या होगा राशियों पर असर... 
 
मेष : दांपत्य जीवन में मिठास, कानूनी मामलों में विजय, व्यापार में लाभ, पैसों की आवक। 
वृषभ : भौतिक सुख वृद्धि, कारोबार वृद्धि, धनागम, स्वास्थ्य सुख।
मिथुन : मेहनत अधिक करना होगी। कार्य को गति देने का प्रयास करें। धन वृद्धि होगी।
कर्क : भाग्य का साथ मिलेगा। आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा। लाभ होगा।
सिंह : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश से लाभ होगा।
कन्या : वैवाहिक, साझेदारी के कार्यो में सतर्क रहें। निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। निवेश से बचें।
तुला : समस्याएं कम होंगी। आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बड़ा निर्णय लेंगे।
वृश्चिक : सुख-सम्मान में वृद्धि, शिक्षा में लाभ, धन आगमन, बौद्धिक कार्य से लाभ।
धनु : पैतृक संपत्ति प्राप्ति, धन लाभ, संतान सुख, प्रेम प्राप्ति।
मकर : धन लाभ, नवीन कार्य की प्राप्ति, भौतिक संसाधन की प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ।
कुंभ : वाणी में मधुरता, यश और सम्मान की प्राप्ति, स्थान परिवर्तन।
मीन : आय में वृद्धि, संतान सुख, नया कारोबार, तरक्की, स्वास्थ्य लाभ।
ALSO READ: बुध अगर वक्री हो तो क्या होता है, जानिए यहां
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख