rashifal-2026

22 जून से पंचक और वर्षा साथ में आरंभ होगी, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Webdunia
ज्योतिषियों के अनुसार 22 जून 2019 से वर्षा ऋतु की शुरुआत होगी। इस वर्षा काल में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। वर्षा का वाहन हाथी होने से इस बार अच्छा पानी बरसेगा, लेकिन पंचक में शनिवार के दिन शुरूआत के कारण कुछ अवरोध भी आएंगे। 
 
शाम 5.28 बजे सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करते ही वर्षा ऋतु शुरू हो जाएगी। वर्षा ऋतु की शुरुआत पंचक में हो रही है। इस दिन शनिवार भी है। पंचक में शुरुआत होने से यह भी माना जा रहा है कि शुरुआत में ही पांच दिन तक लगातार बारिश होगी। हाथी पर सवार होने से अच्छी बारिश के योग हैं। नवग्रहों में से सूर्य, मंगल, बुध, शनि और केतु सौम्य और जलानाड़ी में होने से सभी जगह संतोष जनक पानी बरसेगा। 15 दिन बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से भी बारिश का क्रम बना रहेगा। 
 
कहा जा रहा है कि नवग्रहों में से सूर्य, मंगल, बुध, शनि, केतु सौम्य और जलानाड़ी में होने से सभी स्थानों पर बरसेगा पानी।  
 
कब होगी बारिश 
 
ज्योतिषविद् के अनुसार इस वर्षा ऋतु में अच्छे गृहयोग होने से लोगों को राहत मिलेगी। खासकर किसानों को फायदा होगा। 6 जुलाई से 3 अगस्त तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है। 17 अगस्त के बाद फिर अच्छी बारिश होगी। 31 अगस्त के बाद अल्प वर्षा के योग बनेंगे। वर्षाकाल में कुल वृष्टि योग 41 है। आषाढ़ माह में 11, श्रावण में 15, भाद्रपद में 13 एवं आश्विन में 2 वर्षा के योग है। 14 सितंबर तक विभिन्न नक्षत्रों में तेज और अल्प वर्षा होगी और पहाड़ी इलाकों में बाढ़ की संभावना रहेगी। 14 सितंबर के बाद बारिश से राहत मिलेगी। 
 
बोवनी के लिए समय 
 
25 जून से 4 जुलाई के बीच बोवनी करना श्रेष्ठ है। किसानों को इससे फायदा होगा। जिन इलाकों में पहली बारिश हो गई है और बोवनी कर सकते हैं तो उन्हें इन दिनों में बोवनी करना चाहिए। यह कृषि के लिए उत्तम समय है। 
 
 
आयुर्वेद की सुश्रुत संहिता में वर्षा ऋतु का वर्णन करते हुए लिखा है। इसमें नदियां जल से भरी रहती हैं, सरोवरों में कुमुद व नील कमल खिलते हैं, जमीन घास और पेड़-पौधों से सज जाती है। बादलों के कारण सूर्य और नक्षत्र आकाश में ढंके रहते हैं। इसमें ठंडी हवा और पृथ्वी की वाष्प के साथ पानी के अम्लीय होने से पित्त तथा अग्नि मंद हो जाती है, जिससे कफ की शिकायत रहती है। इसके लिए योग करें, हल्का भोजन करें। दूषित जल पीने से बचना चाहिए। दिन में सोना वर्जित है। गीले कपड़े भी नहीं पहनना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बिजनौर: हनुमान मूर्ति के चारों ओर 4 दिन से घूम रहा कुत्ता, आस्था या कोई संकेत? Video

मनचाहा फल पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर

बुध ग्रह का शनि की राशि मकर में गोचर, 6 राशियों को मिलेगा अपार लाभ

शनि और शुक्र का लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों को होगी धन की प्राप्ति

जानिए 3 रहस्यमयी बातें: कब से हो रही है शुरू गुप्त नवरात्रि और इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जनवरी, 2026)

20 January Birthday: आपको 20 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जनवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मकर राशि में बना बुधादित्य और लक्ष्मी योग, इन 3 राशियों पर बरसेगा अचानक धन

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्याएं और उनका महत्व

अगला लेख