rashifal-2026

Panchak Dates 2020 : जानिए कब से लग रहा है पंचक काल, कैसे रहें सावधान?

Webdunia
Panchak Srarting April 2020
 
17 अप्रैल 2020, शुक्रवार से पंचक शुरू हो रहा है। हिन्दू मान्यता के अनुसार पंचक का समय अशुभ समय माना जाता है। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं पांच नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक काल' कहा जाता है। 
 
ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। अत: इन दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है। 
 
शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक को 'चोर पंचक' के नाम से जाना जाता है। इस बार शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 दिन 12:18 मिनट से पंचक आरंभ होकर बुधवार 22 अप्रैल दोपहर 1:18 तक रहेगा। अत: इस समयावधि में अधिक सतर्क रहना चाहिए। यह अशुभ समय होने से इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। इसी के चलते पंचक के समय हर किसी को शुभ कार्य करने से रोका जाता है। 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार से शुरू हुए पंचक, जिसे चोर पंचक कहा जाता है, के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा धन से जुड़ा कोई कार्य भी पूर्णत: निषेध माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान धन की हानि होने की संभावनाएं प्रबल रहती हैं। अत: सावधानी बरतते हुए कोई भी लेन-देन का कार्य करना चाहिए।
 
पंचक के इन पांच दिनों का यह समय वर्ष में कई बार आता है। इसलिए सामान्य जन को यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी जरूरी कार्य इन 5 दिनों में संपन्न ना किया जाए तो ही बेहतर है। अगर कोई कार्य करना भी हो तो इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

इन पांच दिनों में दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा ना ही घर की छत और खाट बनवानी चाहिए और ना ही ईंधन का सामान इकट्ठा करना चाहिए। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हर सामान्य जन को इस पंचक काल के पांच दिन विशेष सावधानीपूर्वक व्यतीत करना चाहिए। 

ALSO READ: पंचक के 5 रहस्य, जानिए और रहें सतर्क

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बृहस्पति का इस वर्ष 2026 में 3 राशियों में होगा गोचर, किस राशि को क्या मिलेगा, कौन होगा परेशान

महाशिवरात्रि का त्योहार कब मनाया जाएगा, 15 या 16 फरवरी 2026?

सभी देखें

नवीनतम

Sankashti Chaturthi 2026: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 फरवरी, 2026)

05 February Birthday: आपको 5 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शनि और मंगल की युति से इस तारीख से बढ़ेगी दुनिया में टेंशन, इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

अगला लेख