Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहीं आपके हाथ में तो नहीं है विदेश यात्रा की हस्त रेखा, पूरी होगी विदेश जाने की इच्‍छा

Advertiesment
Palmistry of foreign travel
videsh yatra rekha
Videsh yatra rekha : ऐसा कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के हाथ के गहन अध्ययन द्वारा उस व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों कालों के बारे में आसानी से बताया जा सकता है। हाथ की हथेली में विदेश यात्रा नामक रेखा भी होती जो बताती है कि आप लंबी यात्रा पर जाएंगे या विदेश यात्रा पर जाएंगे। आओ जानते हैं विदेश यात्रा की हस्त रेखा के बारे में।
 
 
1. विदेश यात्रा हाथ में कई जगहों पर होती है। एक होती वह रेखा जो मणिबंध से निकलकर मंगल पर्वत तक जाए। यह रेखा बताती है कि आप समुद्र के रास्ते विदेश जाएंगे।
 
2. जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा चंद्र पर्वत तक जाए तो ऐसा जातक भी विदेश यात्रा पर जाता है।
 
3. चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर यदि शनि पर्वत तक जाए तो ऐसा जातक न केवल विदेश यात्रा पर जाता है बल्कि वहां जाकर पैसा भी कमाता है।
 
4. जीवन रेखा से निकल चंद्र पर्वत पर या मणिबद्ध पर गई रेखा यदि जीवन रेखा से ज्‍यादा मोटी और गहरी हो तो वे लोग विदेश में ही बस जाते हैं।
 
5. यदि चंद्र पर्वत पर त्रिभूज का निशान है तो ऐसा जातक विश्व भ्रमण करता है। 
 
6. यदि सबसे छोटी अंगुली के नीचे स्थित बुध पर्वत से कोई रेखा निकलकर अनामिका अंगुली के नीचे तक जाए तो जातक कई बार विदेश जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26 जनवरी गणतंत्र दिवस : वैदिक और महाभारत काल में गणतंत्र