Hanuman Chalisa

Numerology 2026: साप्ताहिक अंक ज्योतिष, जानें 12 से 18 जनवरी 2026 का भविष्यफल

डॉ. अभय गुप्ता
शनिवार, 10 जनवरी 2026 (10:31 IST)
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 12 से 18 जनवरी, 2026)
 
मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)
Weekly Numerology Horoscope January 2026: इस सप्ताह आपका धन योग बन रहा है जो सरकारी नौकरी और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए 'पदोन्नति' के अवसर लेकर आएगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। पित्त संबंधी समस्या हो सकती है।ALSO READ: मकर संक्रांति पर केरल में मकरविलक्कु त्योहार, सबरीमाला मंदिर के आकाश में नजर आएगा दिव्य प्रकाश
 
उपाय: सूर्योदय के समय 'गायत्री मंत्र' का 24 बार जाप करें।
 
मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)
कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय सामान्य रहेगी, बचत पर ध्यान दें। सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या हो सकती है। रिश्तों में मधुरता रखें। 
 
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं।
 
मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)
व्यापार, व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे है। शिक्षक, लेखक, कंसल्टेंसी या वकील हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए खास रहने की संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संपत्ति में निवेश शुभ रहेगा। सेहत का ध्यान रखे। वैवाहिक जीवन सुखद है।
 
उपाय: गुरुवार को मंदिर में गुड़ का दान करें।
 
मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)
तकनीकी क्षेत्र के लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते है। अचानक धन लाभ की संभावना बनते दिखती है, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें। गलतफहमी से बचे और वाणी पर नियंत्रण रखें। 
 
उपाय: नियमित रूप से चंदन का तिलक लगाएं।
 
मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)
इस सप्ताह आप बहुत कैलकुलेटिव रहेंगे। आपकी तर्क शक्ति चरम पर होगी। व्यापार में कोई बड़ा सौदा होने की संभावना है, अटका हुआ धन मिल सकता हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाई बहनों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नसों से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवन साथी से संबंध मजबूत होंगे। 
 
उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।
 
मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)
इस सप्ताह आपको महिलाओं के सहयोग से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। महिलाओ से संबंधित वस्तुओं के कार्य करने वालों को लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। गुर्दे/यूरिन इन्फेक्शन संबंधित समस्या हो सकती है, पानी अधिक पिए। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है।
 
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
 
मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)
इस सप्ताह आप अपनी योजनाएं किसी से भी साझा न करें, गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। महत्वपूर्ण निर्णय किसी की सलाह ले कर करें। खर्चे पर नियंत्रण रखें। अनिंद्रा की समस्या हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान लगाएं। रिश्तों में दूरी आ सकती है।
 
उपाय: गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं।
 
मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)
यह सप्ताह आपके कार्य में रुकावट आ सकती है, धैर्य रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। दीर्घकालिक निवेश से लाभ प्राप्त होगा। हड्डी रोग तकलीफ दे सकता है। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें।
 
उपाय: शनिवार को हनुमान जी के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)
इस सप्ताह आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। अचल संपत्ति से लाभ हो सकता हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग है। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद का हल निकल सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और रक्तचाप का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाए, चोट लग सकती है।
 
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

Asha Dooj 2026: आशा दूज या आसों दोज व्रत क्यों रखते हैं, जानें महत्व, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अप्रैल, 2026)

03 April Birthday: आपको 3 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh 2026: वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

अगला लेख