Biodata Maker

मूलांक 5 के लोग कैसे होते हैं? 5, 14 और 23 तारीख के लोगों में होता है अंतर

कैसे होते हैं मूलांक 5 के जातक जानिए न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट हंसा केवलिया पंडित से

हंसा केवलिया पंडित
आज हम बात करेंगे 5 मूलांक की इस अंक के स्वामी बुध हैं। इस अंक वालों को गणपति जी की आराधना करना चाहिए। 5 अंक वाले जातक एक से अधिक प्रतिभाओं के धनी होते हैं। बहुत जल्दी किसी चीज को सीखते हैं। अपनी प्रकृति के खिलाफ जाकर कोई भी काम नहीं करते। दूर से देखने वाला इन्हें अक्सर घमंडी समझ सकता है पर ऐसा नहीं है। यह बहुत सरल ह्रदय के होते हैं लेकिन आत्मविश्वासी होते हैं।
 
किसी दूसरे पर जल्दी यकीन कर पाना उनके बस का नहीं। बुध ग्रह का प्रभाव होने की वजह से मेधावी प्रवृत्ति के होते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में, जीवन में बहुत उन्नति करते हैं। इन्हें व्यवसाय करना चाहिए और या फिर अगर यह नौकरी में है तो इन्हें उस क्षेत्र को संभालना चाहिए जहां पर शारीरिक मेहनत के बजाय दिमाग का काम करना पड़े। अपनी बुद्धि के बल से किसी भी समस्या का निदान आसानी से करते हैं। इन्हें डिप्रेशन से बचना चाहिए। हरे रंग का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। आपको प्रकृति के सानिध्य में रहना चाहिए। 
 
किसी भी महीने की 5,14 या 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 ही होगा। लेकिन 14 तारीख को जन्मे लोगों में 1 नंबर सूर्य और 4 नंबर राहु का  प्रतिनिधित्व करेगा अत: इन लोगों में बुध के साथ दोनों ग्रहों का प्रभाव देखा जाएगा जो ग्रहण दोष बनाएगा।

23 तारीख को जन्मे जातक के जीवन में चंद्र 2 नंबर और गुरु 3 नंबर का प्रभाव भी देखा जाएगा। चंद्र और गुरु जब मिलते हैं तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। अत: इस तारीख में जन्मे लोग बहुत उन्नति करते हैं। बशर्ते इनके जीवन में किसी तरह की कोई नेगेटिव एनर्जी ना हो। 5 मूलांक वाले जातक अगर गणपति जी को नियमित दूर्वा अर्पित करें तो इन्हें अनचाहे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। 
ज्योतिषाचार्य हंसा केवलिया पंडित विगत 30 वर्षों से टैरो कार्ड, न्यूमरोलॉजी, ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में कार्यरत हैं। अपने लंबे अनुभव के आधार पर समस्या का समाधान करती हैं। कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। संपर्क : sharda1624@gmail.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मार्च, 2026)

28 March Birthday: आपको 28 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 में कब है हनुमान जयंती?

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

अगला लेख