Hanuman Chalisa

मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं? 12, 21 और 30 तारीख के लोगों में होता है अंतर

कैसे होते हैं मूलांक 3 के जातक जानिए न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट हंसा केवलिया पंडित से

हंसा केवलिया पंडित
आइए बात करते हैं मूलांक 3 की,  इस मूलांक का स्वामी देव गुरु बृहस्पति है। इस मूलांक वाले आध्यात्मिक प्रकृति के जीवन में अपने खुद के प्रयासों से उच्च पद पर पहुंचते हैं। यह गंभीर प्रकृति के होते हैं पर इनके व्यवहार में लापरवाही झलकती है। इसलिए लोग इन पर आसानी से विश्वास नहीं कर पाते इन्हें अपने बीते हुए समय से दूर रहना चाहिए और आगे की तरफ देखना चाहिए नहीं तो यह जीवन में अनजाने में ही अपने दुखों को न्योता दे देते हैं।
 
सहयोगी प्रकृति के होते हैं कभी-कभी जल्दबाजी में यह थोड़े से लाभ के लिए बड़े अवसरों को गंवा देते हैं। ऐसे जातक जिद्दी होते हैं इसीलिए यह किसी काम को अगर शुरू करते हैं तो पूरा कर कर ही छोड़ते हैं। किसी भी महीने की 3 तारीख 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लिए हुए जातक का मूलांक 3 होगा। लेकिन 12  वाले जातकों में चंद्र-सूर्य और गुरु का प्रभाव मिलेगा वहीं 21 में भी यही स्थिति रहेगी। क्योंकि 1 अंक सूर्य का है, 2 अंक चंद्र का है जबकि जो जोड़ निकलेगा 3 वह गुरु का है। यानी 12 जन्म दिनांक वाले सूर्य, चंद्र फिर गुरु और 21 वाले पहले चंद्र, सूर्य और फिर गुरु के असर वाले देखे गए हैं। 
 
3 और 30 वाले ज्यादातर लगभग समान होते हैं। 3 मूलांक वालों का पूर्वार्ध संघर्ष में देखा गया है। उत्तरार्ध में इनकी काफी आर्थिक उन्नति होती है। परिश्रमी होते हैं। इन्हें पीले रंग का अधिक उपयोग करना चाहिए। गले में हमेशा सोना धारण करना चाहिए। गुरु का प्रभाव होने की वजह से इन्हें हमेशा ध्यान रखना चाहिए की यह बुरी आदतों से बचें अन्यथा परेशानी होगी। 
ज्योतिषाचार्य हंसा केवलिया पंडित विगत 30 वर्षों से टैरो कार्ड, न्यूमरोलॉजी, ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में कार्यरत हैं। अपने लंबे अनुभव के आधार पर समस्या का समाधान करती हैं। कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। 
संपर्क : sharda1624@gmail.com 
कैसा होगा नया साल, मूलांक 1 से लेकर 9 तक जानिए अपने हाल
ALSO READ: मूलांक 2 के लोग कैसे होते हैं? 11, 20, 29 तारीख के लोगों में होता है अंतर
ALSO READ: मूलांक 1 के लोग कैसे होते हैं? 10, 19 और 28 तीनों तारीख के लोगों में होता है अंतर


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

Monsoon 2026 Prediction: मानसून 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Saur Ashadha Month 2026: सौर आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए महत्व

अगला लेख