Hanuman Chalisa

मूलांक 2 के लोग कैसे होते हैं? 11, 20, 29 तारीख के लोगों में होता है अंतर

कैसे होते हैं मूलांक 2 के जातक जानिए न्यूमरोलॉजी एक्सपर्ट हंसा केवलिया पंडित से

हंसा केवलिया पंडित
आइए बात करते हैं मूलांक 2 की। यह चंद्रमा से प्रभावित अंक है। इस मूलांक के लोग बहुत भावुक होते हैं क्योंकि इस अंक का स्वामी चंद्रमा है तो इन जातकों का स्वभाव चंचल होता है। चंद्रमा मां और मन का प्रतीक होता है। इस मूलांक वालों पर स्त्रियों का प्रभाव ज्यादा होता है।

ऐसे जातकों को महिला जातक से विशेष लाभ होता है। इस मूलांक के जातक के जीवन में स्थायित्व की कमी होती है। अपवाद संभव है। 2 मूलांक वाले जातकों को शीत संबंधित रोग होते हैं। इन लोगों को उदर विकार भी होता है। 2 मूलांक वाले जातकों को दूध,पानी, कपास से संबंधित व्यवसाय करना चाहिए। ये लोग एजेंट का काम भी कर सकते हैं। 
 
किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिए हुए जातकों का मूलांक 2 ही होगा किंतु 11 में 1 और 1 यानी 2 सूर्य के अंक आ रहे हैं। उनका जोड़ दो यानी चंद्रमा का, अत: मूलांक 2 वाले ऐसे जातक पर सूर्य और चंद्र दोनों का प्रभाव होगा। ऐसे ही 29 तारीख में 2 चंद्र का और 9 मंगल का है। ऐसे मूलांक 2 वाले जातक पर मंगल और चंद्र का प्रभाव रहेगा। 
 
2 मूलांक वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। अति भावुक होने की वजह से किसी से भी अपनी गुप्त जानकारियां भी शेयर कर देते हैं। जिसकी वजह से परेशानी में आ जाते हैं। इन्हें हमेशा गले में चांदी धारण करना चाहिए। घर से निकलते वक्त हमेशा पानी पीकर निकलना चाहिए। लोगों पर अति भरोसा करने से बचना चाहिए।  अपने आराध्य शिवजी की आराधना से यह बहुत से कष्ट और गुप्त शत्रुओं से बचेंगे। 
मूलांक 1 के लोग कैसे होते हैं? 10, 19 और 28 तीनों तारीख के लोगों में होता है अंतर
Numerology 2023 : कैसा होगा नया साल, मूलांक 1 से लेकर 9 तक जानिए अपने हाल

ज्योतिषाचार्य हंसा केवलिया पंडित विगत 30 वर्षों से टैरो, न्यूमरोलॉजी और ज्योतिष के क्षेत्र में जाना-माना नाम है और कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। संपर्क : Sharda1624@gmail.com 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

09 July Birthday: आपको 9 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी कथा का आध्यात्मिक संदेश जानें

सावन में शनि-गुरु की बदली चाल, इन 3 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Shravan Somwar 2026: सावन माह 2026 कब से कब तक रहेगा, कितने श्रावण सोमवार हैं?

अगला लेख