Publish Date: Tue, 09 Nov 2021 (11:32 IST)
Updated Date: Tue, 09 Nov 2021 (18:11 IST)
November Month 2021 Planet Changes Transit : नवंबर माह 2021 में 3 ग्रह एक राशि ने निकलकर दूसरी राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से देश दुनिया में कई बड़े परिवर्तन होंगे। इस दौरान पहले 3 ग्रह और दिवाली के दिन 4 ग्रहों की एक ही राशि में युति भी बनेगी। यह युति भी बड़े परिर्वतन लाने वाली है।
नवंबर माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन ( November month 2021 grah rashi parivartan )
1. बुध ग्रह ( Budh grah ka rashi parivartan 2021 ) : 2 नंबर को बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर होगा। 22 दिनों तक अपनी राशि कन्या में रहने के बाद बुध 2 नवंबर को सुबह 9:43 बजे तुला राशि में गोचर करेगा और 21 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। बुध 21 नवंबर 2021 को सुबह 4:37 बजे से 10 दिसंबर 2021 को सुबह 5:53 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेगा।
2. सूर्य ग्रह ( Surya grah ka rashi parivartan 2021 ) : 16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। सूर्य अपनी नीच राशि से निकलर 16 नवंबर, 2021 को 12:49 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
3. बृहस्पति ग्रह ( Brihaspati grah ka rashi parivartan 2021 ) : ज्योतिष विद्वानों और पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर सोमवार को बृहस्पति ग्रह सुबह 11:39 पर मकर राशि में मार्गी होगा। बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
4. ग्रह युति ( November mah 2021 me graho ka rashi parivartan ) : बुध ग्रह का गोचर तुला राशि में होगा, जहां मंगल और सूर्य पहले से ही विराजमान हैं। बुध के गोचर से तुला राशि में तीन ग्रहों की युति होगी। यह युति 16 नवंबर तक बनी रहेगी, जब तक सूर्य राशि परिवर्तन नहीं कर लेते। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 21 नवंबर को बुध भी इसी राशि में गोचर करेंगे। केतु पहले से ही वृश्चिक राशि में विराजमान हैं इसलिए 21 नवंबर को एक बार फिर 3 ग्रहों की युति वृश्चिक राशि में होगी।
5. दिवाली के ग्रह गोचर ( November 2021 Month Zodiac Changes ) : पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2021, गुरुवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन दिवाली के समय 4 ग्रहों की युति बन रही है। चंद्र, मंगल, सूर्य और बुध तुला में रहेंगे। शनि और गुरु मकर में पहले से ही विराजमान हैं। शुक्र ग्रह धनु में और राहु ग्रह वृषभ में रहेंगे।