Biodata Maker

नौतपा आरंभ : 9 में से 5 दिन खूब तपेगी धरती

Webdunia
इस बार नौतपा (9 दिन) में से पांच दिन धरती खूब तपेगी। ज्योतिषविदों के अनुसार 5 मई से ज्येष्ठ का महीना शुरू हुआ है, जो 2 जून तक रहेगा। इस बीच 5 मंगलवार का योग भी बन रहा है, जो गर्मी के बढ़ने में विशेष सहायक रहेगा।
 
ALSO READ: आज से नौतपा आरंभ, जानिए क्यों तपते हैं यह 9 दिन
 
सूर्य का रोहिणी में प्रवेश
 
- सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। पंडित मनीष शर्मा बताते हैं कि सूर्य 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में शाम 7.53 पर प्रवेश कर जाएगा, जो 3 जून तक रहेगा।
 
- 25 से 30 मई तक सूर्य, मंगल, बुध का शनि से समसप्तक योग होने से धरती खूब तपेगी।
 
- 30 मई को शुक्र के कर्क में जाने से गुरु-शुक्र का योग बनेगा, जो गर्मी के साथ-साथ कहीं-कहीं बादल वर्षा का भी कारक बनेगा। आर्द्रा नक्षत्र का प्रवेश 22 जून को और ग्रहों का योग वर्षा काल में अच्छी बारिश के संकेत दे रहा है।
 
2 आषाढ़ बनाएंगे खंड वर्षा योग
 
इस बार दो आषाढ़ के महीने भी रहेंगे। पहला आषाढ़ 3 जून से 2 जुलाई तक और दूसरा आषाढ़ 3 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेगा। आषाढ़ मास की अधिकता शास्त्रानुसार खंडवृष्टि का योग बनाते हैं। जुलाई का माह खंडवृष्टि का प्रमाण देगा।
 
यह है नौतपा
 
ज्योतिष मनीष शर्मा के मुताबिक, ज्येष्ठ माह में सूर्य के वृष राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक नौतपा कहलाता है। इस दौरान तेज गर्मी रहने पर बारिश के अच्छे योग और कम तपन पर बारिश में कमी दर्शाती है। सूर्य 8 जून तक 23 अंश 40 कला तक रहेगा।

ALSO READ: श्री शनिदेव की पूजा क्यों और कब करें?
Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

20 March Birthday: आपको 20 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख