Hanuman Chalisa

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

WD Feature Desk
बुधवार, 1 मई 2024 (11:56 IST)
Nautapa 2024 date: नौपता में यदि बारिश नहीं होती है तो यह माना जाता है कि बारिश अच्‍छी होगी। यदि रोहिणी नक्षत्र काल के दौरान पूरे समय वर्षा न हो तो यह माना जाता है कि बारिश इस बार जबरदस्त होने वाली है। इस बार 25 मई 2024 शनिवार से नौताप प्रारंभ हो रहा है। आओ जानते हैं कि इस बार क्या होने वाला है।
ALSO READ: तमिलनाडु के ऊटी में गर्मी से टूटा रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किसे कहते हैं नौतपा :-
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने से नौतपा प्रारंभ होता है। यानी सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में रहने के प्रारंभिक नौ दिनों तक धरती खूब तपती है। अर्थात ये 9 दिन बहुत गर्म रहते हैं। वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार मई के आखिरी सप्‍ताह में सूर्य और पृथ्‍वी के बीच की दूरी सबसे कम होती है इसलिए भीषण गर्मी पड़ती है। 
 
कब प्रारंभ होगा नौतपा : सूर्य देव 25 मई को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसकी अवधि 15 दिनों की होती है लेकिन इसके शुरू के 9 दिनों में तेज गर्मी पड़ती है। सूर्य देव 8 जून 2024 को 1:04 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।
 
Nautapa
क्या तपेगा नौतपा : नौतपा के प्रारंभ के 9 दिन बहुत ज्‍यादा गर्म रहने वाले हैं। इन 9 दिनों में आसमान से आग बरस सकती है। देश के अधिकतर हिस्सों में लू चलेगी। नौतपा के दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। सूर्य की गर्मी के चलते समुद्र और नदियों का जल वाष्प बनकर उड़ जाता है और यही वाष्प बादल का रूप ले लेती हैं।
ALSO READ: Weather Updates: पश्चिम बंगाल में पारा 47 डिग्री पार, गर्मी पर IMD का लेटेस्ट अपडेट
क्या होगा मौसम का हाल : नौतपा या नवतपा यदि तपता है तो देश में तेज हवा और बवंडर चलेंगे। समुद्री क्षेत्रों के आसपास बारिश की संभावना रहेगी। नौतपा के कारण संक्रमण में कमी आएगी और संक्रमण से होने वाली मौत में भी कमी आएगी। हालांकि देश में इससे भय का माहौल खत्म होगा। माना जा रहा है कि इस बार नौतपा पूरे समय तपेगा जिसके चलते देश में अच्छी बारिश होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अप्रैल, 2026)

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

अगला लेख