Hanuman Chalisa
✕

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 को शाम 07:15 पर ही क्यों ले रहे हैं शपथ?

WD Feature Desk
शनिवार, 8 जून 2024 (19:05 IST)
PM Modi oath taking time: 9 जून को राजग संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की दिनांक और समय को लेकर लोगों में बहुत उत्सुकता है। पहले तारीख को बदला गया फिर समय को बदला गया। ऐसा क्या है कि मोदी जी 9 जून 2024 को शाम 07:15 पर ही शपथ लेना चाहते हैं?
 
लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को इस दौरान पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मालूम हो कि इससे पहले पीएम मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की थी और एनडीए की सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले कार्यकाल की ही भांति एक बार फिर प्रधानमंत्री ने शपथ ग्रहण के लिए वृश्चिक लग्न को चुना है, जो कि एक स्थिर राशि होने के साथ-साथ उनकी कुंडली के लग्न की राशि भी है। इसी के साथ ही इसे 'गुप्त रूप से कार्य करने वाली' राशि कहा जाता है। 9 जून दिन रविवार को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर जब प्रधानमंत्री मोदी शपथ लेंगे तब वृश्चिक राशि को सप्तम भाव वृषभ से चार ग्रह गुरु, बुध, सूर्य और शुक्र देख रहे होंगे। सप्तम भाव चूंकि विपक्ष का होता है तो यह ज्योतिषीय संकेत इंडिया गठबंधन का उनके बड़े निर्णयों पर इस बार कुछ अवरोध पैदा करने की तरफ संकेत दे रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 13 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है मंगल-शनि का यह योग, 12 राशियों में से इन लोगों पर मंडरा रहा है संकट

12 नवंबर से बदलेगा इन 6 राशियों का भाग्य, मंगल-गुरु-केतु की महायुति से होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

अगला लेख