Hanuman Chalisa

Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें?

वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
शुक्रवार, 5 जून 2026 (17:13 IST)
June Mrityu Panchak 2026: सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में 'पंचक' को बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय माना गया है। इस बार जून के महीने में 06 जून से पंचक काल की शुरुआत होने जा रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों में गोचर करता है, तो उस पांच दिनों की अवधि को 'पंचक' कहा जाता है।ALSO READ: गुरु का कर्क राशि में महागोचर, 2 राशियों के लिए अशुभ, 3 पर मिलाजुला प्रभाव, करें 5 उपाय
 
अक्सर लोग पंचक का नाम सुनते ही डर जाते हैं कि यह अशुभ समय है, लेकिन ऐसा नहीं है। 06 जून से शुरू होने वाला पंचक काल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह समय पूजा-पाठ, जप, ध्यान और दान-पुण्य के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं कुछ पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार निर्माण कार्य, लकड़ी संग्रह और कुछ अन्य कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। पंचक को भय का नहीं, बल्कि सावधानी और आध्यात्मिक साधना के अवसर के रूप में देखना चाहिए।
 

आइए जानते हैं कि इस बार का पंचक क्यों खास है और इसमें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

 

क्यों खास है इस बार का पंचक? (मृत्यु पंचक)

ज्योतिष शास्त्र में पंचक जिस वार या दिन से शुरू होता है, उसके अनुसार उसका नाम और प्रभाव तय होता है।
 
मृत्यु पंचक का योग: इस बार 06 जून को शनिवार का दिन है। शनिवार से शुरू होने वाले पंचक को 'मृत्यु पंचक' कहा जाता है।
 
प्रभाव: जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह पंचक बेहद कष्टकारी और जोखिम भरा माना जाता है। इस अवधि में दुर्घटना, चोट लगने, बीमारी या किसी भी तरह के बड़े विवाद की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए इस पांच दिनों की अवधि में अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
 

जून 2026 में कब पड़ेगा पंचक, जानें समय 

 
इस बार पंचक का आरम्भ 06 जून, 2026, शनिवार को 07:03 पी एम से हो रहा है। 
और पंचक का अंत 11 जून, 2026, बृहस्पतिवार को 08:16 ए एम पर होगा। 
 

पंचक में भूलकर भी न करें ये 5 काम/ वर्जित कार्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने की सख्त मनाही होती है, क्योंकि इस दौरान किए गए गलत काम का प्रभाव पांच गुना बढ़ सकता है।
 
लकड़ी या ईंधन इकट्ठा करना: पंचक के दौरान घर की छत के लिए लकड़ी, घास या कोई भी ज्वलनशील सामग्री (जैसे कंडे, कोयला) इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे अग्नि का भय रहता है।
 
घर की छत डालना (लेंटर डालना): यदि आप घर बनवा रहे हैं, तो इन पांच दिनों में घर की छत या लेंटर डलवाने का काम रोक दें। ऐसा करना धन और सुख की हानि कराता है।
 
चारपाई या बेड बुनना: पंचक काल में नई चारपाई बनाना, बेड खरीदना या गद्दे आदि तैयार करवाना अशुभ माना जाता है।
 
दक्षिण दिशा की यात्रा: दक्षिण दिशा को यमराज और पितरों की दिशा माना गया है। पंचक के दौरान इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
 
शव दाह (अंतिम संस्कार) में नियम: यदि पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाती है, तो बिना पंचक शांति के शव का दाह संस्कार नहीं किया जाता। ऐसा न करने पर परिवार पर संकट आ सकता है।ALSO READ: 12 साल बाद बना हंस महापुरुष राजयोग, अगले कुछ महीने इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश
 

पंचक काल में क्या करें? (क्या करने की है छूट)

सभी पंचक बुरे नहीं होते और कुछ जरूरी काम इस दौरान किए जा सकते हैं:
 
सरकारी और व्यावसायिक कार्य: यदि कोई जरूरी सरकारी काम या बिजनेस डील है, तो उसे किया जा सकता है।
 
रक्षा और कानून से जुड़े काम: शनिवार से शुरू होने वाले मृत्यु पंचक में कानूनी विवादों को सुलझाने, कोर्ट-कचहरी के काम या सुरक्षा से जुड़े फैसले लेने में सफलता मिल सकती है।
 
जरूरी काम के लिए उपाय: यदि कोई वर्जित काम करना बेहद जरूरी हो (जैसे दक्षिण दिशा की यात्रा या शवदाह), तो ज्योतिषीय उपाय या आटे के पांच पुतले बनाकर पंचक दोष का निवारण करने के बाद ही आगे बढ़ें।
 
विशेष टिप: चूंकि यह 'मृत्यु पंचक' है, इसलिए वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। इन पांच दिनों में भगवान शिव या हनुमान जी की आराधना करना संकटों से रक्षा करता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: 8 जून से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-शुक्र मिलकर बना रहे गजलक्ष्मी राजयोग

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

बुध का कर्क राशि में गोचर: 5 राशियों की बंद किस्मत खुलेगी, सफलता और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जून, 2026)

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

20 June Birthday: आपको 20 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख