Hanuman Chalisa

moon eclipse 2020 : 10 जनवरी का चंद्र ग्रहण क्यों है खास, यहां पढ़ें इसका राज

Webdunia
साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण इसी सप्ताह 10 जनवरी को है। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और रात्रि 02:42 तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। 
 
इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा। साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा।
 
चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक कारण-
खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है। 
 
साल 2020 के आगामी ग्रहण-
 
10 जनवरी - चंद्र ग्रहण
5 जून - चंद्र ग्रहण
21 जून - सूर्य ग्रहण
5 जुलाई - चंद्र ग्रहण
30 नवंबर -चंद्र ग्रहण
14 दिसंबर - सूर्यग्रह
 
इस बार 10 जनवरी का चंद्र ग्रहण क्यों है खास
 
इस बार वाला चंद्रग्रहण उपछाया ग्रहण होगा, जिसमें चांद पूरी तरह छिपेगा नहीं है और ना ही चंद्रमा की काली छाया पृथ्वी पर गिरेगी। आंशिक छाया चंद्र ग्रहण पूर्ण और आंशिक चंद्र ग्रहण से भी कमजोर होता है, इसलिए इसे साफ तौर पर देखा नहीं जा सकता। 
 
चंद्र ग्रहण को तीन वर्गों में बांटा जा सकता है। इनमें पहला है पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा है आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा है आंशिक छाया चंद्र ग्रहण। 
 
यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और  02:42 तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा। चुंकि यह अक्सर होने वाले पूर्ण और आंशिक ग्रहण से भिन्न होगा इसलिए धुंधली सी छाया में चांद का अक्स कुछ अलग होगा। इसलिए इसे अन्य ग्रहण की तुलना में अलग माना जा रहा है। 
 
ग्रहण का असर, एक नजर
 
शुभ फल : कुंभ, तुला, मीन, कर्क

मध्यम फल : मेष, कन्या, मिथुन, सिंह
अशुभ फल : मकर, वृश्चिक, वृष, धनु


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मई, 2026)

22 May Birthday: आपको 22 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

अगला लेख