ganesh chaturthi

mesh sankranti : सूर्य ने कर लिया है राशि परिवर्तन, जानें मेष संक्रांति का किस राशि पर होगा कैसा प्रभाव

Webdunia
सूर्य देव ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में 14 मई तक बने रहेंगे। ऐसे में इस राशि परिवर्तन का हर राशि पर अच्छा और बुरा असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि पर होगा कैसा प्रभाव।  
 
मेष राशि-
मेष राशि के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के भीतर आत्मविश्वास बना रहेगा। भगवान सूर्य की कृपा से इस राशि को इस माह लाभ के कई अवसर मिलेंगे। 
 
वृषभ राशि-
इस राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों से मतभेद और सहयोग से वंचित रहना पड़ सकता है। 
 
मिथुन राशि-
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला होगा। विरोधी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। 
 
कर्क राशि-
इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नया काम मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता और भी बेहतर होगी। सोच-समझकर आगे बढ़ें।  
 
सिंह राशि-
सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों के जीवन में प्रसन्नता का योग बनता नजर आ रहा है। इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। 
 
कन्या राशि-
इस राशि के जातकों को अगले एक माह तक इस बात का ध्यान रखना है कि वो कोई भी जरूरी बात दूसरे लोगों से शेयर न करें। ऐसा करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। 
 
तुला राशि-
सूर्य का यह राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए व्यापार में विस्तार के योग लेकर आ रहा है। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए पदोन्नति के योग बनतते नजर आ रहे हैं। 
 
वृश्चिक राशि-
इन लोगों के लिए सूर्य षष्ठम हो गया है । ये लोग जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिल पाएगा। सूर्य सामान्य फल देने वाला रहेगा। क्रोध से बचें।
 
धनु राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि के लोगों का लंबे समय से रूका हुआ कोई कार्य पूरा होगा। 
 
मकर राशि-
इस राशि के लिए सूर्य देव कोई शुभ समाचार लेकर आते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इस राशि परिवर्तन से मकर राशि के कार्यों में देरी हो सकती है।
 
कुंभ राशि-
सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा।व्‍यापार में हैं तो यह समय आपके लिए अत्‍यंत शुभ है। आपको बहुत फायदा होगा। 
 
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों को सफलता मिलने में थोड़ा वक्‍त लग सकता है। नौकरी में हैं तो आपको सहयोगियों की मदद मिल सकती है। मेहनत ज्यादा होगी, मानसिक तनाव रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख