Hanuman Chalisa

साल 2021 के जाते-जाते बुध बदलेंगे अपनी राशि, 29 दिसंबर को मकर राशि में करेंगे प्रवेश

Webdunia
मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (16:57 IST)
Mercury transit in Capricorn: बुध देव ने 21 नवंबर को अपनी चाल बदल थी और वे तुला से वृश्चिक राशि में गोचर ( zodiac signs astrology ) कर रहे थे, जहां वे 10 दिसंबर तक रहे अब इसके बाद बुद्ध ने फिर चाल बदलकर वृश्चिक से धनु में गोचर किया है जहां वे 29 दिसंबर तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह व्यापार, गणित, तर्क शक्ति, शिक्षा, लेखन, वाणी के कारक ग्रह होते हैं। इसीलिए इनका प्रभाव इन्हीं क्षेत्रों में होता है।
 
 
10 दिसंबर 2021 को बुध का वृश्‍चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर हुआ है। बुध का धनु राशि में गोचर 10 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 29 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे तक रहेगा। 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर 29 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि में होगा। मकर राशि में यह ग्रह अगले वर्ष 2022 तक रहेगा। मकर के बाद कुंभ में गोचर करेगा। 
 
 
मेष राशि : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर कार्य स्थल पर प्रगति दिलाएगा। भाई, बहन और पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। लेखक हैं तो यह शानदार समय है।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर करियर और रिश्तों के लिए शुभ है। यात्रा के योग बनेंगे और धार्मिक कार्यों में रुझान होगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में बुध का गोचर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकता है। हालांकि करियर और नौकरी के लिए ठीक है परंतु व्यापार में अचानक हानि या लाभ हो सकता है। 
 
कर्क राशि : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा जो दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार के लिए सही नहीं है। पति पत्नी के बीच गलतफहमी जन्म लेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। भविष्‍य के हिसाब से किए गए निवेश में लाभ हो सकता है। 
 
सिंह राशि : बुध आपकी राशि के छठे भाव से गोचर करेगा जो परिवार के सदस्यों के साथ आपके मतभेद पैदा करेगा। खर्चे बढ़ा देगा और नौकरी में परिवर्तन की संभावना पैदा कर देगा। लेकिन आप इन सब से निपटने लेंगे और परिस्थिति को अपने अनुकूल कर लेंगे। 
 
कन्या राशि : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह करियर और नौकरी के लिए शुभ है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। आपके प्रयास सफल होंगे।
Budh Dev Worship
तुला राशि : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जो आमदानी बढ़ाने के साथ ही सुख और सुविधाओं पर खर्चा करवाएगा। लेकिन यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
वृश्चिक राशि : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा जो नौकरी में तरक्की देगा और नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों की मदद करेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और अवैध कमाई से बचना होगा। 
 
धनु राशि : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनाएगा और धन समृद्धि बढ़ाने में मदद भी करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरी और व्यावसाय के लिए यह गोचर शुभ है।
 
मकर राशि : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेगा जो आपको अत्यधिक प्रभावशाली बना देगा और लोगों के बीच लोकप्रिय कर देगा। दांपत्य जीवन में सुख देगा और संपत्ति के विस्तार में सहयोग मिलेगा। 
 
कुंभ राशि : बुध आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा जो सही नहीं माना जा सकता। संतान की ओर से कष्ट, मानसिक तनाव और फालतू के खर्चे बढ़ जाएंगे। हालांकि नौकरी और व्यापार में समय सामान्य रहेगा। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।  
 
मीन राशि : बुध आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा तो करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने के साथ ही आय के अतिरिक्त स्रोतों बढ़ाएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशी को बढ़ाएगा। अचल संपत्ति खरीदने और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपको अपने प्रयासों के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर यह गोचर काल आपके लिए शुभ माना जा सकता है।
 
डिसक्लेमर : यह लेख ज्योतिष की मान्यता पर आधारित है। किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही इसे समझें, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि दैनिक गोचर अनुसार हर दिन राशियों में परिवर्तन होता रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

नवीनतम

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

बृहस्पति का सिंह राशि में गोचर: करियर, धन और परिवार पर कैसा पड़ेगा असर? जानें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 जुलाई, 2026)

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख