Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mercury Transit in Aquarius : कुंभ राशि में बुध, किसके लिए है बहुत शुभ, किसके लिए घोर अशुभ

Advertiesment
Mercury Transit in  Aquarius 2021
11 मार्च को बुध का कुंभ राशि में प्रवेश-
 
11 मार्च 2021 को बुध गोचरवश कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में सूर्य पहले से ही स्थित हैं। बुध को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की पदवी हासिल है। 11 मार्च को बुध के गोचर के साथ ही कुंभ राशि में बुधादित्य-योग का निर्माण होगा। 11 मार्च को महाशिवरात्रि भी है ऐसा संयोग बड़ा ही दुर्लभ होता है जब महाशिवरात्रि के दिन गोचरवश बुधादित्य योग बना हो।
 
 जानते हैं कि बुध के गोचर का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। विद्याध्ययन से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ होगा। बटुक वर्ग आनन्दित रहेगा।
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। 
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफ़ल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफ़लता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व सम्बन्धियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफ़ल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी। 
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व सन्तान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफ़ल होंगे। 
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। सम्पत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बन्धु-बान्धवों से विवाद होगा। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई से उच्चाटन होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। त्वचा संबंधी कोई रोग होने की संभावना है। वाणी से हानि होगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिन्तित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। असफ़लता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा। 
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में निराशा हाथ लगेगी। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा। 
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1.बुधवार के दिन बुध का दान करें। 
(दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फ़ल, कांसा,गजदन्त, घी, पन्ना आदि)
2. बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
4. किसी बटुक या विद्यार्थी को धर्मशास्त्र का पढ़ाई हेतु पुस्तक प्रदान करें।
5. 250 ग्राम साबुत मूंग बहते जल में प्रवाहित करें।
 
(विशेष- उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्मपत्रिका में ग्रहस्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागा साधुओं के बारे में 20 दिलचस्प जानकारी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi