Hanuman Chalisa

Mercury in scorpio : वृश्चिक राशि में बुध, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

Webdunia
वृश्चिक राशि में बुध ग्रह 17 दिसंबर तक स्थित रहेंगे। उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस राशि में होने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव - 
 
मेष राशि
स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 
कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 
किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें।
प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। 
अपने ऊपर आलस्य हावी ना होने दें।
वृषभ राशि
दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है।
व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा।
विवाह आदि मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। 
सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। 
मकान अथवा वाहन क्रय का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं।
मिथुन राशि
अपनी सेहत का ध्यान रखें।
पारिवारिक जीवन क्लेश देखने को मिल सकता है।
कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 
विदेश संबंधी कार्य के लिए समय अनुकूल है। 
धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी दान-पुण्य भी करेंगे। 
ज्यादा जरूरी न हो तो यात्रा न करें।
अधिक खर्च से बचें।
कर्क राशि
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 
व्यापारियों के लिए गोचर बेहतरीन रहेगा।
आय के स्रोत बढ़ेंगे। 
साझा व्यापार करने से बचें। 
संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 
व्यापारियों के लिए समय उत्तम होगा।
साझा व्यापार करने से बचें। 
सिंह राशि
माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मित्रों एवं संबंधियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। 
विवादों से दूर ही रहें। 
यात्रा देशाटन के समय सामान चोरी होने से बचाएं। 
जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। 
अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें।
कन्या राशि
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। 
नारी शक्ति के लिए यह गोचर और अधिक फल कारक रहेगा।
किसी भी नए कार्य की शुरूआत करने के लिए समय शुभ रहेगा।
प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। 
विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
तुला राशि
पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता है। 
मन से कार्य करें, सफलता मिलेगी। 
रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। 
एक्सपोर्ट इम्पोर्ट से जुड़े व्यापारियों के लिए फायदा होगा। 
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 
विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। 
साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। 
सरकारी जॉब में आवेदन करना शुभ रहेगा। 
आय के साधन बढ़ेंगे।
दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। 
उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 
धनु राशि
अत्यधिक भागदौड़ रह सकती है। 
दांपत्य जीवन में कड़वाहट रह सकती है। 
विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। 
धन हानि की संभावना रहेगी। मित्रों अथवा संबंधियों से अशुभ समाचार मिल सकता है। 
झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
मकर राशि
आमदनी में वृद्धि होगी।
बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकते हैं।
परिवार में अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। 
विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। 
संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। 
भावनाओं में बहकर फैसले न लें।
कुंभ राशि
आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।
पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 
अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। 
सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।
मकान वाहन के खरीदने के योग हैं। 
विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। 
माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
मीन राशि
भाग्योदय होने की संभावना है।
धर्म कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
आपके फैसलों की प्रशंसा भी होगी। 
विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। 
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। 
17 दिसंबर 2020 तक बुध रहेंगे वृश्चिक राशि में,जानिए क्या चल रहा है आपकी जिंदगी में

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon 2026 Prediction: मानसून 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Saur Ashadha Month 2026: सौर आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए महत्व

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख