Publish Date: Sat, 05 Mar 2022 (14:43 IST)
Updated Date: Sat, 05 Mar 2022 (14:47 IST)
Meaning of Seeing Colors in Dreams Astrology: सपनों की एक अलग ही दुनिया होती है। इसमें अच्छे बुरे सभी तरह के अनुभव होते हैं। अधिकतर सपने हमारे अतीत में हुए घटनाक्रम पर आधारित होते हैं। कुछ सपनों में छुपा होता है भविष्य का संकेत। आओ जानते हैं सपनों में कौनसा रंग देखा किस घटना की और संकेत करता है।
सिंगल रंग :
1. सफेद रंग- शुभ घटना होगी, शांति बढ़ेगी।
2. पीला रंग- ईर्ष्या एवं द्वेष समाप्त होगा।
3. नारंगी रंग- सुखद कार्यकलाप होंगे।
4. गुलाबी रंग- धन प्राप्त होगा।
5. आसमानी रंग- मन प्रसन्न रहेगा।
6. हरा रंग- सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी।
7. केसरिया : हर तरफ विजयी होगी।
8. नीला रंग- संघर्ष के बाद विजय होगी।
9. कत्थई रंग- उदासीनता में वृद्धि होगी।
10. काला रंग- अशुभ घटना होगी।
11. लाल रंग- जीवन में उत्साह बढ़ेगा, सेहत में सुधार होगा।
12. बैंगनी रंग- वैराग्य भाव उत्पन्न होगा।
13. सिंदूरी रंग- सौभाग्य और साहस की प्राप्ति होगी।
1. काला और सफेद रंग- समस्या से परेशान होंगे।
2. हरा तथा काला रंग- धन का नाश होगा।
3. लाल और हरा रंग- व्यापार में उन्नति होगी।
4. लाल एवं नीला रंग- साहस एवं पराक्रम बढ़ेगा।
5. हरा और नारंगी रंग- धार्मिक स्थल की यात्रा होगी।
6. लाल और पीला रंग- सौभाग्य प्राप्त होगा।
इंद्रधनुष रंग : जीवन में सुख-समृद्धि, पद-प्रतिष्ठा, प्रसन्नता-खुशी, मान-सम्मान बढ़ने के साथ ही नौकरी और व्यापार में सफलता का संकेत भी देता है। सपने में इंद्रधनुष का जो भी रंग सबसे स्पष्ट दिखाई देता है उसी से संबंधित घटनाएं होती हैं। कुल मिलाकर सपने में इंद्रधनुष का दिखाई देना शुभ ही होता है।