Dharma Sangrah

panchak : पंचक मई में कब लगने वाला है?

Webdunia
12
इस वर्ष मई महीने में पंचक दिन शनिवार, 13 मई 2023 से प्रारंभ हो रहा है। आपको बता दें कि शनिवार के दिन लगने वाला यह पंचक काल 'मृत्यु पंचक' (mrityu panchak 2023) कहलाता है।

ज्योतिष की मानें तो इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। अत: यह शुभ नक्षत्र नहीं कहा जाता है। शनिवार से पंचक लगने के कारण मृत्यु पंचक के नाम से पहचाना जाने वाला यह योग अच्छा नहीं माना जाता है। इसी कारण मृत्यु पंचक का अशुभ समय जब लगता है, तो शुभ काम नहीं किए जाते हैं। 
 
इस पंचक के अंतर्गत घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती नक्षत्र इन पांचों के मेल से बनने वाले विशेष योग को ही पंचक काल कहा जाता है और इन दिनों में विशेष संभल कर रहने की आवश्यकता होती है। कैलेंडर के मतांतर के चलते पंचक काल के समय में कुछ अंतर भी आ सकता है।

आइए जानते हैं मई माह में कब से शुरू होगा पंचक काल- 
 
इस बार पंचक काल का प्रारंभ : 
- 13 मई 2023, दिन शनिवार को 12.18 ए एम से शुरू हो रहा है। 
- 17 मई 2023, दिन बुधवार को 07.39 ए एम पर पंचक का समापन होगा। 
 
जानें मृत्यु पंचक की खास बातें : 
 
1. शनिवार के दिन शुरू होने वाला पंचक 'मृत्यु पंचक' कहलाता है। 
 
2. इस पंचक के मृत्यु नाम से ही पता चलता है कि अशुभ दिन से शुरू होने वाला यह पंचक मृत्यु के बराबर परेशानी देने वाला माना गया है। 
 
3. मृत्यु पंचक काल के 5 दिनों में किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्य नहीं करना चाहिए। 
 
4. मृत्यु पंचक के दिन कार्य शुरू करने से उस व्यक्ति के साथ किसी अनहोनी या दुर्घटना होने की संभावनाएं प्रबल हो जाती है। यहां तक कि मृत्यु तक की आशंका बनी रहती है, क्योंकि पांच पंचकों में सबसे अधिक कष्टकारक शनि पंचक माना गया है। 
 
5. शनिवार को लगने वाले इस पंचक के प्रभाव से वाद-विवाद, दुर्घटना होने तथा चोट लगने आदि का खतरा बन रहता है। 
 
6. अगर किसी कारणवश पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना ही पड़ें तो हनुमान मंदिर में 5 फल चढ़ाकर यात्रा प्रारंभ करें।
 
7. अगर घर में शादी का शुभ समय आ गया है और समय की कमी है, तब लकड़ी का सामान खरीदना जरूरी हो तो गायत्री हवन करवा कर लकड़ी के फर्नीचर की खरीदारी कर सकते हैं।
 
8. पंचक में अगर ईंधन इकट्ठा करना जरूरी हो तो आटे से निर्मित पंचमुखी दीपक में तेल भरकर शिव जी के मंदिर में जलाएं, उसके बाद ईंधन खरीदें।
 
9. अगर इन दिनों घर के मकान की छत डलवाना जरूरी हो तो ऐसे समय में मजदूरों को मिठाई खिलाएं, तत्पश्चात छत डलवाने का कार्य करें। 
 
10. इन दिनों किसी रिश्तेदारी में शव दहन हो या घर-परिवार में अचानक किसी की मृत्यु हो गई हो तो पंचक होने के कारण शव दहन के समय 5 अलग पुतले बनाकर उन्हें अवश्य जलाएं। तत्पश्चात दाह संस्कार करना उचित रहता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Panchak 2023 
 
 
ALSO READ: निर्जला एकादशी कब है 2023? निर्जला एकादशी साल में कितनी बार आती है? जानिए महत्व और प्रामाणिक कथा

ALSO READ: वृष संक्रांति क्या है? क्यों है महत्व? किसकी पूजा जरूरी है? कैसे चढ़ाएं जल?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सबरीमाला मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी पर 3 बार दिखाई देने वाले दिव्य प्रकाश का क्या है रहस्य?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

Horoscope:धनु राशि में चतुर्ग्रही योग, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जनवरी, 2026)

16 January Birthday: आपको 16 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शुक्र प्रदोष का व्रत रखने से शुक्र होगा मजबूत और मिलेगा शिवजी और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद, जानें उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जनवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

माघ मास की मौनी अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के सबसे खास 7 उपाय

अगला लेख