Hanuman Chalisa

मई 2018 : कैसा होगा इस माह देश-विदेश, व्यापार और मौसम का हाल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
मई माह में भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रजा में बदलाव आएगा। आंतरिक झगड़ों से बाहर आकर नई विचारधारा देखने को मिलेगी। अमेरिका विश्व पर अपना दबाव बनाएगा। पाकिस्तान, तुर्की, अफगानिस्तान, ईरान, इराक की स्थिति आंतरिक रूप से कमजोर होगी। आतंकवादियों का प्रभाव बढ़ेगा। रूस, चीन, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया व दुबई में विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति होगी। बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, इग्लैंड व जापान अपनी आंतरिक स्थिति को मजबूत करेंगे, साथ ही विश्व में विशेष पहचान बनाएंगे।
 
2 मई को मंगल के मकर राशि में आने से रुई, सोना, चांदी, तांबा, गुड़, शकर, घी, तेल, अलसी एवं ऊन में तेजी एवं अनाजों में मंदी आएगी। 8 मई को शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में आने से गेहूं, चना, जुवार में मंदी तथा गुड़-शकर में तेजी आएगी। 9 मई से बुध के अश्विनी नक्षत्र में आने से गेहूं, जुवार, बाजरा, जौ, चना, अलसी, मूंग व मोठ में तेजी और दूध, घी, गुड़, शकर, सरसों, तिल, तेल एवं चांदी में मंदी आएगी।
 
11 मई से सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में आने से घी, रुई, सोना, चांदी, अलसी, गेहूं, जौ, चना, मूंग, मोठ, चावल, राई एवं सरसों में तेजी आएगी। 14 मई से शुक्र के मिथुन राशि में आने से रुई, कपास, सूत, बारदाना, अरंडी, तिल, तेल, सरसों, अरहर एवं जुवार आदि में काफी मंदी आएगी और अलसी, गुड़ एवं घी में अच्छी वृद्धि आएगी। गेहूं, चना, जौ एवं चावल में तेजी आएगी। 15 मई से सूर्य के वृषभ राशि में आने से सोना, चांदी, गुड़, शकर, कपास, रुई, सूत, बादाम, सुपारी, नारियल, तिल, तेल एवं सरसों में तेजी रहेगी। जौ, चना, गेहूं, मटर, मूंग एवं चावल में मंदी आएगी।
 
इस माह प्रजा में परस्पर द्वेष, कलह, अशांति व रक्त विकार होगा तथा लाल वस्तु अनादि तेज होंगे। 16 मई बुधवार को चन्द्र दर्शन होने से चांदी, सोना, रुई, सूत, वस्त्र, सन, बारदाना, जूट, गुड़ एवं शकर में मंदी रहेगी और अन्न व घृत में तेजी आएगी। 18 मई से बुध के भरणी नक्षत्र में आने से चावल एवं गेहूं आदि अनाजों के भाव में अकस्मात मंदी का वातावरण बनेगा।
 
22 मई को बुध का पूर्वास्त होने से अनाज, घृत, मंदी, रुई एवं सोने में घटा-बढ़ी होकर तेजी रहेगी। 25 मई से तिल, तेल, अरंडी, अलसी, सरसों, गुड़, शकर, घी, गेहूं, जौ, चना, जुवार, बाजरा, ऊन, सूत, वस्त्र, सन, सुपारी, मिर्च व राई में तेजी एवं चांदी में मंदी आएगी। 27 मई से मंगल के श्रवण नक्षत्र एवं बुध के वृषभ राशि में आने से गेहूं के भावों में भारी तेजी, जौ, चना, तिल, धातु, सोना, चांदी, चावल, मटर, रुई एवं कपास के भाव में तेजी आएगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो मैदानी भागों में तेज तापमान रहेगा तथा पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में तेजी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

मिथुन संक्रांति 2026: करें ये 5 विशेष दान, आर्थिक तंगी और जीवन के संकटों से मिल सकती है राहत

देवगुरु बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, करियर-धन पर पड़ सकता है असर

अगला लेख