Hanuman Chalisa

मंगल सिंह राशि में, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
* सिंह का मंगल कैसा रहेगा देशवासियों और पीएम के लिए ?
 
मंगल साहस, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, उग्र स्वभाव का कारक, राजनीति आदि का कारक होता है। मंगल सिंह में 27 अगस्त 2017, रविवार को सुबह लगभग 8.30 बजे प्रवेश करेगा व 11 अक्टूबर तक रहेगा। सिंह का मंगल साहस को बढ़ाने वाला होगा। 
 
देश के लिए देखा जाए तो मंगल का गोचरीय भ्रमण भारत की जन्म लग्न वृषभानुसार चतुर्थ भाव जनता, भूमि, भवन, स्थानीय राजनीति के भाव से भ्रमण होने से वर्तमान सत्तासीन पार्टी का परचम भारत में लहराएगा।

भारत के पीएम मोदी की जन्म लग्नानुसार देखा जाए तो लग्नेश व षष्टेश होकर दशम राज्य भाव से भ्रमण होने से आपसे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) राजनीति में कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा। शत्रु वर्ग पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
आइए, जानते हैं विभिन्न राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव कैसा रहेगा? 
 
मेष राशि वालों के लिए पंचम विद्या भाव से भ्रमण करने से विद्या, संतान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्ति सफल होंगे।
 
वृषभ राशि वालों के लिए चतुर्थ माता, भूमि-भवन, स्थानीय राजनीति व माता के क्षेत्र में संतोषजनक स्थिति का वातावरण रहेगा। पारिवारिक कार्य बनेंगे। जनता से संबंधित कार्यों में लाभ रहेगा। 
 
मिथुन राशि वालों के लिए तृतीय पराक्रम भाव से भ्रमण करने से पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। 
 
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का भ्रमण द्वितीय वाणी भाव से होने से वाणी के प्रभाव से सफलता के आसार बढ़ेंगे। संतान विद्या के क्षेत्र में सफलता के साथ नौकरी में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे।
 
सिंह राशि वालों के लिए लग्न से भ्रमण करने से प्रभाव में वृद्धि, पारिवारिक कार्य बनेंगे। राज्य से संबंधित कार्यों में सफलता, नौकरी में लाभ, पिता से सहयोग, व्यापार में प्रगति का वातावारण रहेगा। 
 
कन्या राशि वालों के लिए द्वादश भाव से मंगल का भ्रमण पराक्रम में वृद्धि होकर शत्रुओं पर प्रभाव का रहेगा। वाहनादि सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यात्रा संभलकर करें। 
 
तुला राशि वालों के लिए मंगल का भ्रमण एकादश भाव से भ्रमण करने से दैनिक व्यवसाय में प्रगति के साथ लाभ का रहेगा, वहीं जीवनसाथी से भी सहयोग मिलेगा। धन की बचत के योग भी रहेंगे।
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का भ्रमण दशम राज्यभाव से होने से व्यवसाय, राजनीति, नौकरी आदि में प्रगति के साथ लाभ का रहेगा। प्रभाव भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
धनु राशि वालों के लिए मंगल का भ्रमण नवम भाग्य भाव से होने से संतान पक्ष से लाभ, बाहरी संबंधों में सफलता के साथ महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा हो सकती है। कुल मिलाकर मंगल का भ्रमण लाभदायी रहेगा। 
 
मकर राशि वालों के लिए मंगल का भ्रमण अष्टम भाव से भ्रमण होने से आय के मार्ग में बाधा रहेगी। किसी कार्य में धन लगाने से बचें। पारिवारिक कार्य में खर्च होगा, वहीं माता के स्वास्थ्य की चिंता रहगी।
 
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का भ्रमण सप्तम भाव से होने से जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, वहीं दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी। पराक्रम में वृद्धि होकर व्यापार-व्यवसाय में सफलता रहेगी। नौकरीपेशा भी लाभान्वित होंगे।
 
मीन राशि वालों के लिए मंगल का भ्रमण षष्ट भाव से होने से भाग्योन्नति में बाधा रहेगी। आर्थिक मामले में सावधानी रखना होगी। कौटुम्बिक मामलों में खर्च होगा। वाणी में संयम रखना होगा।
 
ये करें उपाय :-

जिस राशि पर या जिसे मंगल का अशुभ प्रभाव मिल रहा हो, वे साबुत सवा पाव मसूर लाल कपड़े में बांधकर सोमवार को अपने पास रखकर सोएं व फिर किसी को दान दें। प्रति मंगलवार बजरंग बाण पढ़ें। लाल मुंह के बंदरों को गुड़ खिलाएं। प्रति मंगलवार बजरंग बली को गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाकर वितरित करें। 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

अगला लेख