biodatamaker

Mars transit 2019 : मंगलवार के दिन मंगल ने बदली है अपनी चाल, 22 जून तक 12 राशियों के क्या होंगे हाल

Webdunia
7 मई 2019, मंगलवार के दिन मंगल ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश हो गया। मंगल एक शक्तिशाली ग्रह है, इसलिए सभी राशियों पर असर पड़ेगा। 22 जून 2019 रात 11:21 तक मंगल इसी राशि में रहेंगे। 
 
मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। जिस मिथुन राशि में इनका प्रवेश हुआ है, वहां पहले से ही उनका शत्रु राहु मौजूद है। इस तरह राहु और मंगल की इस युति से अंगारक योग बन गया है। जितने दिन मंगल यहां रहेगा, यह योग बना रहेगा। जिन लोगों की कुंडली में मंगल मजबूत होता है वे साहसी और पराक्रमी होते हैं। वहीं मंगल की कमजोर स्थिति इंसान के आत्मविश्वास को डिगा देती है। आइए जानें राशियों पर असर... 
 
मेष राशि: साहस में वृद्धि होगी, लेकिन भाइयों के बीच विवाद भी हो सकता है। नौकरी पेशा और कारोबारियों को परेशानी आएगी, लेकिन मजबूती से सामने करेंगे तो सफल होंगे। प्रत्येक दिन केसर का तिलक अपने माथे पर लगाएं।
 
वृष राशि: धैर्य से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सफलतापूर्वक निवेश कर सकेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को अपशब्द न कहें। रोज हनुमानजी के मंदिर जाकर दर्शन करें।
 
मिथुन राशि: इस राशि पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। मंगल और राहु का योग होने से कर्ज बढ़ेगा। परिवार में विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी से बहसबाजी न करें। रोज मां लक्ष्मी की आराधना करें।
 
कर्क राशि: वाहन और घर की मरम्मत पर खर्च बढ़ेगा। कानूनी विवाद हो सकते हैं। शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा शारीरिक रूप से सक्रिय बने रहें। छात्रों के लिए समय अच्छा है। रोज शिव मंदिर जाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 
सिंह राशि: आपको बहुत मेहनत करना होगी, लेकिन आय में वृद्धि के रूप में इसका अच्छा फल मिलेगा। सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में उन्नति मिलेगी। सकारात्मक रुख से हानि को भी मुनाफे में बदलने का दमखम रखेंगे। रोज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 
कन्या राशि: परिवार में विवाद होने से तनाव बढ़ेगा। हालांकि नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।
 
तुला राशि: भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। समाज में पूछपरख बढ़ेगी। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं, दान करें।
 
वृश्चिक राशि: सावधानी बरतना होगी। शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। अपने भोजन पर ध्यान दें। बाहर का खाना न खाएं। सबसे अच्छी बात यह है कि अप्रत्याशित लाभ के योग भी हैं। रोज सुबह ध्यान करें और अपने इष्टदेव का नाम जपें।
 
धनु राशि: जीवनसाथी के मोर्चे पर सावधान रहने की जरूरत है। पत्नी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बात करें। विवाद की स्थिति बने तो शांति से हल करें। रोज सूर्य को अर्घ्य दें, जीवन में शांति बनी रहेगी।
 
मकर राशि: स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। खर्च नियंत्रित रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। गणेशजी की आराधना करें और लड्डू का भोग लगाएं।
 
कुंभ राशि: परेशानी आ सकती है। साथ ही प्रेम-प्रसंगों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। पराक्रम बढ़ेगा। यश भी मिलेगा। हर मंगलवार को गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान करें।
 
मीन राशि: माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार में विवाद हो सकते हैं। नौकरी में अच्छे फल मिलेंगे। यहां मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। रोज हनुमानजी की उपासना करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख