Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
पराक्रम के देव मंगल का राशि परिवर्तन दिनांक 5 फरवरी की रात 11 बजकर 47 मिनट पर मीन से स्वयं की राशि मेष में प्रवेश हुआ है।
इस स्थिति में मंगल अगले 45 दिनों तक रहेंगे। उल्लेखनीय है कि मेष राशि को मंगल का ग्रहस्थान माना जाता है। अपनी राशि में आने पर मंगल मजबूत स्थिति में होंगे। परंतु मंगल और मेष दोनों ही अग्नि तत्व प्रधान हैं।
यह युति होने पर मंगल प्रबल होगा और परिणामस्वरूप देश के कई भागों में आगजनी, तोड़फोड़, दुर्घटना और विस्फोट की घटनाएं हो सकती हैं। अनिष्ट और भय के वातावरण से अगले 45 दिनों में अनहोनी होने की आशंका रहेगी।