Hanuman Chalisa

आसमान में कैसा होगा नजारा जब 12 और 13 जुलाई को मंगल और शुक्र ग्रह होंगे करीब

Webdunia
मंगल और शुक्र ग्रह करीब आ रहे हैं। अंतरिक्ष में इस दुर्लभ नजारे के साथ चंद्रमा भी साथ दिखाई देगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगल और शुक्र ग्रह का यह मिलन आंखों से देखा जा सकेगा।
 
 
पृथ्‍वी के दो पड़ोसी ग्रह मंगल और शुक्र ग्रह 12 और 13 जुलाई को बेहद करीब आ रहे हैं
ये दोनों ग्रह इतने नजदीक आएंगे कि खुली आंखों से दर्शन किया जा सकेगा 
मंगल और शुक्र ग्रह दोनों ही सूर्यास्‍त के बाद अंतरिक्ष में पश्चिमी हिस्‍से की ओर दिखाई देंगे
 
दुनियाभर के अंतरिक्षप्रेमियों के लिए अच्‍छी खबर है। पृथ्‍वी के दो पड़ोसी ग्रह मंगल और शुक्र ग्रह 12 और 13 जुलाई को बेहद करीब आ रहे हैं। ये दोनों ग्रह इतने नजदीक आएंगे कि आंखों से इस दुर्लभ दृश्य को देखा जा  सकेगा।

वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगल और शुक्र ग्रह दोनों ही सूर्यास्‍त के बाद अंतरिक्ष में पश्चिमी हिस्‍से की ओर दिखाई देंगे। यही नहीं आज चंद्रमा भी इनके सबसे करीब से गुजरेगा।
 
यह अद्भुत घटना ग्रहों का अद्भुत संगम है। यह संगम तब होता है जब दो ग्रह देखने में आपस में बेहद करीब आ जाते हैं। हालांकि वास्‍तविकता में ये दोनों ही ग्रह एक-दूसरे से काफी दूर होते हैं। मंगल और शुक्र ग्रह एक-दूसरे से 0.5 डिग्री दूर नजर आएंगे और उसे धरती से आसानी से देखा जा सकेगा। हालांकि ये वास्‍‍तविकता में बहुत ज्‍यादा दूर होंगे। इस संयोग में चंद्रमा भी हिस्‍सा बनेगा।
 
मंगल और शुक्र ग्रह 13 जुलाई को 4 डिग्री करीब आ जाएंगे। भारत में 12 जुलाई को चांद के करीब आने का यह दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। यह दृश्य अगले कुछ दिनों तक दिखाई दे सकता है। मंगल और शुक्र ग्रह मंगलवार से धीरे-धीरे एक-दूसरे से अलग होने लगेंगे।
 
इस अद्भुत खगोलीय घटना को केवल पृथ्‍वी से ही देखा जा सकेगा। अगर आकाश साफ रहा तो इसे भारत में हर कोने से देखा जा सकेगा। शुक्र और मंगल ग्रह के साथ आने को टेलिस्‍कोप की मदद से एक ही फ्रेम में देखा जा सकेगा। हालांकि उत्‍तरी भारत में दोनों ग्रहों का एंगल दक्षिणी भारत की तुलना में थोड़ा अलग हो सकता है।

ALSO READ: Mangal- Shukra एक साथ, कुंडली में मंगल-शुक्र की युति के क्या होते हैं प्रभाव

ALSO READ: शुक्र-मंगल की युति कुछ राशि वालों को करेगी परेशान, कुछ राशियां होंगी मालमाल


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मार्च, 2026)

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख